धर्मयुद्ध जैसा हो गया है महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव: भवानजी
1 min read
मुंबई: वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव इस बार धर्मयुद्ध जैसा हो गया है।एक बयान में आज भवानजी ने कहा कि एक तरफ जहां जिहादे मतदान का नारा चल रहा है वहीं दूसरी ओर एक रहो, सेफ रहो का अर्थ बताया जा रहा है”
“उन्होंने कहा कि हिन्दुओं का मतदान अधिक से अधिक हो, इसके लिए इस बार अनेक समाजिक मंदिरों, देरासरों, गुरुद्वारों और बुद्ध बिहारों में कल” *विशेष व्यवस्था की गई है। जो लोग मतदान कर लेंगे वे इन धार्मिक स्थानों में जाकर मतदान का निशान दिखाएं तो उन्हें विशेष नाश्ते की व्यवस्था की गई है।जिससे अधिक से अधिक वोट हो,
* भवानजी ने एक बार फिर बंटेंगे तो कटेंगे का स्लोगन दोहराया और कहा कि पहले बटे थे तो कटे थे। अब एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि उसके अंदर अंग्रेजों का डीएनए है।
भवानजी ने कहा कि भारत के आधार का प्रतीक है सनातन, सनातन पर प्रहार महाविनाश को आमंत्रित करता है। उन्होंने लोगों से कहा कि भारत की ताकत बढ़ाइए, पहले पीओके, फिर बलूचिस्तान व पाकिस्तान के अन्य भाग भी भारत के हिस्से बनेंगे।
भवानजी ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि बाल ठाकरे नहीं करते कांग्रेस से गठबंधन, उद्धव भटक गए।
देश के बंटवारे के लिए भवानजी ने कांग्रेस की कायरता और सत्तालोलुपता को जिम्मेदार ठहराया । भवानजी ने कहा कि खरगे जी के गांव में कत्लेआम करने वाले कट्टरपंथी मुसलमान वही हैं, जो आज शोभायात्राओं पर पत्थऱबाजी करते हैं।
भवानजी ने कहा कि पाकिस्तान परस्त आतंकी अब भारत की सीमा का अतिक्रमण नहीं कर सकता। उसे पता है कि नया भारत घुसकर मारता है। 10 वर्ष में पाकिस्तान की हालत यह हो है कि कटोरा लेकर घूम रहा है, लेकिन कोई भीख भी नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि गोहत्या बंद कराने का काम भी महायुति गठबंधन ही कर पाएगा, कांग्रेस नेतृत्व नहीं।
भवानजी ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजीत पवार गुट) व आरपीआई का महायुति गठबंधन है, जिसका ध्येय ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ है तो दूसरी तरफ महा अघाड़ी के रूप में महा अनाड़ी गठबंधन है। इनके पास नीति, नैतिक बल और निर्णय लेने का सामर्थ्य भी नहीं है। सबका साथ, परिवार का विकास ही इनका नारा है। कांग्रेस, उद्धव ठाकरे व पवार साहब में आपस में ही नूराकुश्ती चल रही है कि कौन-किसे कितना मात दे देता है।

