नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

June 3, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

जोगेश्वरी पश्चिम में जल संकट दूर करने के लिए 14 करोड़ की नई जलवाहिनी परियोजना शुरू,



मुंबई :ओ. पी. तिवारी
जोगेश्वरी पश्चिम क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या और लगातार फैलती बस्तियों के कारण पुरानी जलवाहिनियों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा था, जिससे स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को लेकर तत्कालीन नगरसेविका राजूलता पटेल ने लगातार पाठपुरावा किया और यह विषय सांसद रविंद्र वायकर संज्ञान में लाया गया।
समस्या की गंभीरता को देखते हुए मुंबई महानगरपालिका द्वारा 14 करोड़ रुपये का निधि उपलब्ध कराया गया है तथा यह कार्य एम.एम.आर.डी.ए. के माध्यम से युद्धस्तर पर शुरू किया गया है। 36 इंच (900 एम.एम.) व्यास की नई जलवाहिनी के निर्माण से वीरा देसाई रोड, शाह इंडस्ट्रीज, कप्तान सामंत मार्ग, कंट्री क्लब परिसर, कुरेशी कंपाउंड तथा बेहराम बाग क्षेत्र के हजारों नागरिकों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
यह कार्य अगले 4 से 6 महीनों में पूर्ण होने की संभावना है, जिसके बाद नागरिकों की पानी की समस्या स्थायी रूप से दूर हो जाएगी। इस परियोजना के लिए विशेष प्रस्ताव पारित कर एम.एम.आर.डी.ए. के माध्यम से काम शुरू कराया गया है तथा उसका खर्च महानगरपालिका द्वारा वहन किया जाएगा।
सांसद रविंद्र वायकर ने स्वयं घटनास्थल का दौरा कर कार्य का निरीक्षण किये और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इससे पूर्व भी टनल के माध्यम से पानी आपूर्ति की व्यवस्था कर इस क्षेत्र की प्यास बुझाने का प्रयास किया गया था। उन्होने कहा की आगे भी जोगेश्वरीवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए मैं पूरी तरह कटिबद्ध हूं।
निरीक्षण दौरे के दौरान मनीषा रविंद्र वायकर, दीप्ती वायकर पोतनीस, एम.एम.आर.डी.ए. अधिकारी जमादार, जे कुमार कंपनी के नवले , मनपा जल विभाग के जेई, झिशान काजी, पूर्व नगरसेविका राजूलता पटेल, पूर्व नगरसेवक राजू पेडणेकर, प्रियांका आंबोलकर, सुरेखा भरेकर, राजेश वाघमारे, गोविंद वाघमारे, विजय पवार, शोभा ससाणे, सुनीता राणा, राजू सोनवणे, दीपक सोनी सहित शिवसेना के पदाधिकारी, शिवसैनिक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon