नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

सायन में आरएसएस का दशहरा पर्व एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न



मुंबई: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय सेवक संघ ने दशहरा पर्व के साथ शस्त्र पूजन उत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जी.एस.बी. हॉल, सायन, मुंबई में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर माटुंगा से शिव किले तक पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता, श्री समीरजी कोपिकर (मुंबई महानगर के सह संपर्क प्रमुख), ने दशहरा पर्व के महत्त्व पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने इस पर्व को राष्ट्र सेवा एवं अनुशासन का प्रतीक बताते हुए सभी को संगठित होकर देश की सेवा करने का आह्वान किया।

विशेष अतिथि, योगाचार्य, समाज सुधारक एवं क्रांतिकारी विचारक परम पूज्य स्वामी भारत भूषण जी ने अपने संबोधन में कहा, “हम भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमहापौर बाबुभाई भवानजी के साथ काम कर रहे हैं, और कच्छ से कन्याकुमारी तक ‘हर देवालय हो विद्यालय’ और ‘हर गौशाला हो पाठशाला’ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत संस्कार, देशभक्ति, आत्मरक्षा, योगा,पर्यावरण एवं कौशल विकास की शिक्षा प्रदान की जा रही है।”

उन्होंने “हर हाथ बांसुरी, हर सांस बांसुरी” कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को श्रीकृष्ण, भगवान बुद्ध और भगवान बिरसा मुंडा जैसी विभूतियों की याद दिलाते हुए सभी राष्ट्रप्रेमियों से भेदभाव मिटाकर एकजुट होकर राष्ट्र सेवा में जुटने का आह्वान किया। स्वामी जी की बांसुरी वादन की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर बौद्ध भिक्षु श्री वीरत्न महाथेरो भंते जी (अध्यक्ष, भिक्षु संघ, मुंबई) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबुभाई भवानजी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बाबुभाई जी उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया था, परंतु अपनी धर्मपत्नी की अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उन्हें तुरंत जाना पड़ा जाते जाते उन्होंने कहा कि देश के उज्वल भविष्य के लिए आदरणीय सर संघ चालक श्री मोहन भागवत जी के मार्गदर्शन और माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में अग्रसर है। और वे आदिवासी, वनवासी, पिछड़े एवम दलितो के ऊपर विषेश ध्यान दे रहे हैं, श्री वीरत्न भंते ने सर संघचालक के 2023 मे दिए गए वक्तव्य को स्मरण करते हुए कहा, “अब समय आ गया है कि हम सभी को पुराने मतभेद भुलाकर एक साथ आना होगा, तभी राष्ट्र की उन्नति संभव है।”

उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न समाजों के कार्यक्रमों में शामिल होने पर कई बार उन्हें अपमान का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद वे बाबुभाई भवानजी और स्वामि जी के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण के लिए हर चुनौती को पार करने के लिए तैयार हैं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon