नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

जिहादियों और कम्युनिस्टों को हजम नहीं हो रही है महाकुंभ की सफलता :-* बाबूभाई भवानजी

1 min read



मुंबई :- भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुंबई के पूर्व डेप्युटी मेयर बाबूभाई भवानजी ने अपने दादर स्थित आवास पर हमारे संवाददाता से 2025 कुंभ मेले के बारे में काफी लम्बी बातचीत की।इस दौरान उन्होंने कुंभ मेला के आलोचकों को बड़े ही शालीन ढंग से टिप्पणी करते हुए देश और खासकर उत्तर प्रदेश के विकास में इस मेले का महत्व को भी सलीके से बताया श्री बाबूभाईभवानजी ने कहा है कि एक तरफ जहां पूरी दुनिया कुंभ मेले के विशाल आयोजन से स्तब्ध है वहीं दूसरी तरफ जिहादियों और कम्युनिस्टों को महाकुंभ की भव्यता और सफलता हजम नहीं हो रही है वही लोग कुंभ मेले के बारे में नकारात्मक बातें फैलाने में लगे हुए हैं।
ये वही लोग हैं जो अपने देश की प्रगति भाजपा सरकारों की सफलता हजम नहीं कर पा रहे हैं।उन्होँने कहा कि इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि महाकुंभ में 45 करोड़ लोग स्नान करेंगे मकर संक्रांति के दिन ही 3.5 करोड़ लोगों ने स्नान किया था।यह आंकड़े देखकर जिहादियों , सैकुलर और कम्युनिस्टों के सीने में काफी जलन हो रही है।

उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम में किसी चैनल के एक पत्रकार ने यूपी सरकार के 45 करोड़ लोगों के स्नान करने के आंकड़े पर संदेह व्यक्त किया।

बाबूभाई भवानजी पत्रकार के सवाल का बहुत ही माकुल ढंग से जवाब दिया।उन्होनें 45 करोड़ के फिगर को इस तरह से सही ठहराया 3000 हजार स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं।पुरे देश से हर दिन 60 लाख श्रद्धालु लोग कुंभ पहुंच रहे हैं।महाकुंभ की पार्किंग में 5 लाख गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था है।अगर लीजिए न्यूनतम एक गाड़ी में 4 लोग भी बैठें तो भी 20 लाख लोग हर रोज गाड़ियों से महाकुंभ में जा रहे हैं।
बाबूभाई भवानजी यहीं नही रुके उन्होनें हमारे संवाददाता को बताया कि 7000 कुंभ मेला स्पेशल बसें चल रही हैं। 4 लाख से ज्यादा लोग हर दिन बस से जा रहे हैं।इसके अतिरिक्त हवाई यात्रियों की संख्या भी कुछ कम नहीं है।उन्होनें 45 करोड़ के सरकारी अनुमान का हिसाब देकर आंकड़े को गलत बताने वाले पत्रकार को सही जवाब दे दिया।
देश के सबसे अधिक लोकप्रिय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा की सरकार द्वारा मेले की चाकचौबंद व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूपी सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अर्थात एआई की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करके कुंभ में आने वाले लोगों की गिनती हो रही है। महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं के स्नान करने का क्षेत्र पूरे 20 किलोमीटर में फैला हुआ है। लगभाग करीब डेढ़ लाख जनसुबिधा केंद्र बनाया गया है। कुंभ मेले की बहुत अच्छी व्यवस्था है।पूरी दुनिया इतना बड़ा धार्मिक मेला देखकर दांतों तले अंगुली दबा रही है।जो विदेशी गॉड के अलावा और कुछ जानते ही नहीं थे।वो सैलानी भी कुंभ के मेले में पिताम्बर वस्त्र पहने जै श्री राम के नारे लगा रहे हैं।इतना सब जानने और देखने के बाद देश में कुछ आस्तीन के सांप सनातन धर्म और उसकी संस्कृति के खिलाफ बिना सिर पैर की बातें कर रहे हैं।समय रहते ईश्वर उन्हें सद्बुद्धी दे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon