नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

हरियाणा की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस को नकारा: भवानजी

1 min read



मुंबई: वरिष्ठ बीजेपी नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. भवानजी ने कांग्रेस को हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने उन्हें नकार दिया है. इसके बावजूद कांग्रेस आत्ममंथन करने की जगह चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलने का आरोप लगा रही है. बता दें कि कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतगणना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग को शुक्रवार को और भी शिकायतें सौंपी है.

भवानजी ने कहा कि कांग्रेस अपने युवराज को बार-बार लॉन्चिंग पैड पर ले जाती है लेकिन वो लॉन्च नहीं होता. हरियाणा की जनता ने उन्हें नकार दिया है. राहुल गांधी जातियों के बीच नफरत फैलाकर चुनाव जीतना चाहते थे लेकिन जनता ने भाजपा को जिताकर साफ कर दिया कि देश में मोदी का विकासवाद चलेगा, कांग्रेस का जातिवाद नहीं ।वो कभी चुनाव आयोग को दोष दे रहे हैं, कभी हुड्डा को, तो कभी किसी और को और कह रहे हैं कि कश्मीर में मैं जीत गया लेकिन कहां जीते?

सच्चाई यह है कि भाजपा ने उन्हें वहां इतनी बुरी तरह हराया है कि जोकर की तरह वे जोकर का किरदार निभा रहे थे. कांग्रेस 4 दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ी लेकिन सिर्फ 6 सीटें जीतीं. बता दें किभवानजी ने ये बाते अपने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही हैं.

बता दें कि बीजेपी ने हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाई है. एग्जिट पोल में जहां कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिख रही थी, वहीं चुनावों के नतीजों ने सबको चौंका दिया. अंतिम रुझानों में बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया और हरियाणा में बीजेपी ने 48 सीटें जीत ली. वहीं, 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी एक बार फिर से सूबे की कमान संभालेंगे.

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon