नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

*उज्जैन में राग मंच संगीत विद्यालय का परचम, फियोना,नव्या,सिद्धि व नमिश अव्वल रहे*

1 min read



*महाकालेश्वर सांस्कृतिक महोत्सव 2026 में नृत्य व गायन में शानदार प्रदर्शन, गुरुजनों को भी मिला सम्मान*

 

सुनील चिंचोलकर

बिलासपुर,छत्तीसगढ़। ए सेंटर ऑफ ग्लोबल इंडियन आर्ट एंड कल्चर तथा श्री नृत्यांजलि संस्था द्वारा उज्जैन में आयोजित “महाकालेश्वर सांस्कृतिक महोत्सव 2026” में बिलासपुर के राग मंच संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रथम स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया।

इस इंटरनेशनल फेस्टिवल एवं प्रतियोगिता में नृत्य, गायन, वादन, रिएक्शन और विजुअल आर्ट जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय के विद्यार्थी संगीत एवं नृत्य शिक्षक शंभूनाथ रजक और साहिल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में उज्जैन पहुंचे। विद्यार्थियों ने कथक नृत्य और गायन में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया।

*विजेता छात्र-छात्राएं*

नव्या शर्मा – प्रथम स्थान (कथक सीनियर)

फियोना खान – प्रथम स्थान (कथक सीनियर)

सिद्धि स्वर्णकार – प्रथम स्थान (कथक जूनियर)

डिलेना साहू – द्वितीय स्थान (कथक जूनियर)

अनुषा मरावी – द्वितीय स्थान (कथक ओपन)

नमिश शर्मा – प्रथम स्थान (गायन जूनियर)

*गुरुजनों का सम्मान*

विद्यालय के शिक्षक साहिल सिंह ठाकुर एवं शंभूनाथ रजक को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए “संदीपनी ऋषि गुरु सम्मान” से सम्मानित किया गया।

*प्राचार्य का संदेश*

विद्यालय के प्राचार्य साहिल सिंह ठाकुर ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत है, ताकि विद्यार्थी देश, समाज और विद्यालय का नाम रोशन कर सकें। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon