हीराचंद शिवाजी बर्डे नाम का नकली, भोंदू बाबा पांच और लोगों के साथ गिरफ्तार!
1 min read
के रविदादा
नासिक जिला पुलिस ने काले जादू और तंत्र-मंत्र के ज़रिए 15 करोड़ रुपये के ‘पैसों की बारिश’ के स्कैम में संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
यह गैंग मुंबई , नाशिक में परिवारों को टारगेट करता था। शुरुआत में, वे ₹1,000 हजार से ₹2 लाख कमाने का झांसा देकर पीड़ितों का भरोसा जीतते थे। बाद में, वे पीड़ितों को पूजा-पाठ के ज़रिए उनकी दौलत कई गुना बढ़ाने का वादा करके बड़ी रकम देने के लिए मना लेते थे।
यह धोखाधड़ी और उसके बाद पुलिस की कार्रवाई महाराष्ट्र के नासिक ज़िले के कलवन तालुका में हुई।
एक लोकल अदालत ने हीराचंद शिवाजी बर्डे और दो अन्य मुख्य आरोपियों को आगे की जांच के लिए पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
आरोपी हीराचंद बर्डे
ने पहले मुंबई में एक आदमी से बाबागिरी के नाम पर ₹1,000 हजार से ₹2 लाख रुपये बनाकर दिए थे। ईस करिश्में पर पीड़ित ने यकीन कर लिया और 15 करोड़ के लालच में उन्होंने हीराचंद बर्डे नाम के उस धोखेबाज को ११ लाख की एक बड़ी रकम दे दी। और कुछ तीळ उन्हें रोकने के लिए था जिससे 15 करोड़ रुपया बन पाएंगे ऐसा जादू करवाने का प्रयास किया । पर काफ़ी दिन बीतने के बाद भी 11 लाख के बजाए कोई करोड़ रुपया नहीं आए ? इससे धोखा धड़ी हो जाने का अंदेशा आने पर मुंबई के ही पीड़ित ने मुंबई की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकर्ताओं से गुहार लगायी । हनी इसके कार्यकर्ताओं ने भी गहराई में जाकर इस बाबा का मुम्बई से नासिक ज़िले तक पर्दाफाश कर दिया, जिसके फलस्वरूप अब भोंदू बाबा अब नासिक पुलिस की नासिक ज़िले के कलवन पुलिस कस्टडी में है। कहा यह भी जा रहा है कि नासिक ज़िले में इन दिनों भोंदु बाबाओं की काफ़ी भरमार हुई है , और लोगों को पैसे का लालच देकर लूटने वाले गिरोह की भी ज़्यादा तादाद बढ़ी हुई है ।


