नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 2, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

हनुमान जयंती पर नाशिक स्थित अंजनेरी हनुमान मंदिर में एक दर्शन पाने को भक्तों की लगी लंबी कतार, मंदिर का है पवित्र महत्व।

1 min read



जित मुम्बई: हनुमान जयंती के अवसर पर अंजनेरी हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान हनुमान के दर्शन पाने के लिए लंबी कतार लगाई और पूजा-अर्चना की।

भक्तों ने भगवान हनुमान को फूल, फल और मिठाइयाँ चढ़ाईं और उनकी आरती उतारी। भक्तों ने भगवान हनुमान से अपनी मनोकामनाएँ पूरी करने की प्रार्थना की। मंदिर के पुजारि श्री जोशी महराज ने बताया की अंजनेरी हनुमान मंदिर एक प्राचीन धर्मस्थल है, जो अंजनेरी गांव में स्थित है, जो त्र्यम्बकेश्वर से लगभाग ७ किमी दूर है। अंजनेरी हनुमान मंदिर की स्थापना भगवान श्री राम के भक्तों ने की थी, जिन्होंने इस स्थान को भगवान हनुमान की जन्मभूमि माना था। यह मंदिर अपनी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है, जो भक्तों को आकर्षित करता है। व्यवस्था के बारे में जोशी जी ने बताया की मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की थी। मंदिर में पानी, भोजन और चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध थीं। भक्तों में भगवान हनुमान के प्रति उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। भक्तों ने भगवान हनुमान के जयकारे लगाए और उनकी महिमा का गायन किया। इस अवसर पर सतरंगी मीडीया पि.आर सर्विसेज और पेज वन नेटवर्क पि.आर हेड सुश्री सुशीलाजीत साहनी ने हनुमान जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon