*यशवंत चौहान कपिल खन्ना का बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर स्वागत किया*
1 min read
नई दिल्ली 15 अप्रैल / आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के पावन अवसर पर पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की स्मृति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी यशवंत सिंह चौहान द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आदरणीय डॉ. सुरेंद्र सिंह जी (दिल्ली विश्वविद्यालय), आदरणीय रूपेश जी एवं आदरणीय,श्रीमती प्रीता हरित जी (सेवानिवृत्त आई.आर.एस.) इत्यादि द्वारा लगाए गए स्टालों पर जाकर लगे चित्रों पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर आदरणीय अनिल गुप्ता जी (दिल्ली प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), आदरणीय विशाल जी (दिल्ली प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), आदरणीय कपिल खन्ना जी (अध्यक्ष, इंद्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद), आदरणीय सुबोध जी (संगठन मंत्री, इंद्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद), आदरणीय यशवंत सिंह चौहान जी, आदरणीय कुलदीप चौहान जी (बजरंग दल) एवं आदरणीय राहुल जी (बजरंग दल)
आदरणीय राहुल ढिलोर, इन्द्रप्रस्थ विश्व हिंदू परिषद भी उपस्थित रहे
सहित अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं संविधान निर्माण, शिक्षा, महिलाओं के उत्थान, मजदूरों, श्रमिकों और किसानों के हित में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता एवं बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।


