नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

बृहन्मुंबई महानगरपालिका

1 min read



पश्चिम उपनगरों में नाला सफाई कार्य प्रगति पर

एच पूर्व, एच पश्चिम, के उत्तर और के दक्षिण विभागों में नाला सफाई का निरीक्षण

अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पश्चिम उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा का निरीक्षण दौरा

बारिश से पहले की तैयारियों के तहत मुंबई महानगर में बड़े और छोटे नालों से गाद निकालने का काम शुरू किया गया है। अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पश्चिम उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा ने आज (दिनांक 15 अप्रैल 2026) एच पूर्व, एच पश्चिम, के उत्तर और के दक्षिण विभागों में चल रहे नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण किया।

मोगरा नाला, वाकोला नाला, कृष्णा नगर नाला, अंधेरी भूमिगत मार्ग, एसएनडीटी नाला जैसे बड़े नालों के साथ-साथ वांद्रे के बाजार नाला, गरवारे नाला, एपेक्स नाला आदि स्थलों का दौरा कर श्री शर्मा ने नालों से गाद निकालने के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

नालों में जमा तैरता कचरा और गाद को तुरंत हटाया जाए। 31 मई 2026 तक किसी भी परिस्थिति में नाला सफाई का काम 100 प्रतिशत पूरा हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर उन्हें समय-समय पर नाला सफाई की जानकारी दी जाए, ऐसे निर्देश श्री शर्मा ने महानगरपालिका अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर स्थानीय नगरसेवक तथा बाजार एवं उद्यान समिति अध्यक्ष श्रीमती हेतल गाला, नगरसेवक श्री चिंतामणी निवते, नगरसेवक श्री राजा रेहबर खान, नगरसेवक श्री रितेश राय, नगरसेवक श्रीमती रोहिणी कांबले, नगरसेवक श्रीमती अंजली सावंत, सहायक आयुक्त श्री दिनेश पल्लेवाड, श्री महेश पाटिल, श्री नितीन शुक्ला, श्रीमती मृदुला अंडे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon