नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

विकसित भारत के लक्ष्य के प्राप्त करने के लिए महिलाओं को सशक्त करना अनिवार्य : रेणु भाटिया 



अधिनियम का स्वागत करते हुए नारी शक्ति वंदन संकल्प यात्रा का आयोजन

 

हरियाणा हिसार: राजेश सलूजा

 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को नारी शक्ति वंदन संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही जबकि जिला अध्यक्ष ने अध्यक्षता की। आजाद नगर स्थित गोदारा पेट्रोल पंप से संत कबीर छात्रावास तक निकाली इस पद यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रेणु भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देने का निर्णय लेकर ऐतिहासिक कार्य किया है। पहले महिलाओं को चूल्हे चौके तक सीमित समझा जाता था लेकिन मोदी सरकार ने महिलाओं की भागीदारी की अहमियत समझे और उन्हें उनके अधिकार देते हुए यह अधिनियम लागू करने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि यह अधिनियम लागू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य के प्राप्त करने के लिए देश की आधी आबादी महिलाओं को सशक्त करना अनिवार्य है। इसी दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उठाया गया एक ऐसा क्रांतिकारी कदम है, जिसने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में महिलाओं के लिए स्वर्णिम द्वार खोल दिए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकतंत्र में महिलाओं के लिए नया युग शुरू होने वाला है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला जिला अध्यक्ष ने यात्रा में आए मुख्य अतिथि व अन्य नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत करते हुए इसे केन्द्र सरकार का क्रांतिकारी कदम बताया।

यात्रा में शहर व आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, प्रवक्ता पीयूष मेहता, राजकुमार इंदौरा, कृष्ण सरसाना व धर्मबीर पानू सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पदयात्रा में हिस्सा लिया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon