महाराष्ट्र लोकभवन और बृहन्मुंबई महानगरपालिका की ओर से राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा की संकल्पना के तहत ‘टीबीमुक्त मुंबई’ अभियान चलाया जाएगा
1 min read
‘टीबीमुक्त मुंबई’ अभियान का शुभारंभ मंगलवार, 26 मई 2026 को धारावी और सायन में होगा
राज्यपाल के हाथों क्षयरोग मरीजों को पोषण आहार किट वितरित किए जाएंगे
महाराष्ट्र लोकभवन और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा की संकल्पना के तहत ‘टीबीमुक्त मुंबई’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों तथा मुंबई की महापौर रितू तावडे की अध्यक्षता में मंगलवार, 26 मई 2026 को सुबह 11 बजे धारावी स्थित श्री एकनाथराव गायकवाड नागरी आरोग्य केंद्र तथा सुबह 11:30 बजे सायन स्थित लोकमान्य टिळक महानगरपालिका सर्वसाधारण रुग्णालय में किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल के हाथों क्षयरोग मरीजों को पोषण आहार किट वितरित किए जाएंगे। साथ ही ‘टीबीमुक्त मुंबई’ पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जाएगा।
राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुंबई में क्षयरोग उन्मूलन के लिए विशेष पहल की है। इसके अंतर्गत महाराष्ट्र लोकभवन और बृहन्मुंबई महानगरपालिका की ओर से ‘टीबीमुक्त मुंबई’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ मंगलवार, 26 मई 2026 को राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों, मुंबई की महापौर रितू तावडे की अध्यक्षता तथा उपमहापौर संजय घाडी की विशेष उपस्थिति में किया जाएगा।
स्थानीय सांसद अनिल देसाई, स्थानीय विधायक डॉ. ज्योति गायकवाड, सुनील शिंदे तथा राजहंस सिंह प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे, सार्वजनिक स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष हरिष भांदिर्गे की भी प्रमुख उपस्थिति रहेगी। सभागृह नेता गणेश खणकर, स्थायी समिति अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे, विपक्ष नेता किशोरी पेडणेकर, सुधार समिति अध्यक्ष संध्या दोशी, शिक्षा समिति अध्यक्ष राजेश्री शिरवडकर तथा अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पश्चिम उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा सहित विभिन्न विशेष समितियों के अध्यक्ष और विभिन्न राजनीतिक दलों के गटनेता भी उपस्थित रहेंगे।
मंगलवार, 26 मई 2026 को सुबह 11 बजे पहले सत्र में धारावी स्थित श्री एकनाथराव गायकवाड नागरी आरोग्य केंद्र में ‘टीबीमुक्त मुंबई’ अभियान के अंतर्गत राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा जिला क्षयरोग अधिकारियों तथा आशा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस अवसर पर उनके हाथों हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन भी भेंट की जाएगी। साथ ही क्षयरोग मरीजों को पोषण आहार किट वितरित किए जाएंगे।
दूसरे सत्र में सुबह 11:30 बजे सायन स्थित लोकमान्य टिळक महानगरपालिका सर्वसाधारण रुग्णालय में ‘टीबीमुक्त मुंबई’ अभियान का डिजिटल उद्घाटन तथा पुस्तिका का विमोचन राज्यपाल के हाथों किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में सहभागी स्वयंसेवी संस्थाओं का सम्मान भी किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त (सार्वजनिक स्वास्थ्य) शरद उघडे ने दी।
‘टीबीमुक्त मुंबई’ अभियान के अंतर्गत आयुष्यमान स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अतिजोखिम वाली आबादी की हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन द्वारा जांच की जाएगी। सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में निदान किए गए सभी क्षयरोग मरीजों को तत्काल उचित और पूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। मरीजों के निकट संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TB Preventive Treatment) शुरू किया जाएगा। स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से समाज में जनजागरूकता फैलाना, टीबी से जुड़े कलंक और भेदभाव को कम करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अपनाने की प्रवृत्ति में सुधार लाने जैसे प्रमुख उपक्रम भी चलाए जाएंगे।
