नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

June 3, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

मुंबई के खिलाड़ियों में ओलंपिक प्रतियोगिताओं में तिरंगा फहराने की क्षमता

1 min read



मुंबई महापौर कप पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता – 2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में मुंबई की महापौर श्रीमती रितू तावडे के उद्गार

महापौर प्रतियोगिताओं के बजट में पाँच करोड़ रुपये तक बढ़ोतरी की घोषणा

मुंबई के खिलाड़ियों में ओलंपिक प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर तिरंगा फहराने की क्षमता है, यह मुझे पूर्ण विश्वास है। इसलिए होनहार और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ बृहन्मुंबई महानगरपालिका हमेशा मजबूती से खड़ी रहेगी, ऐसा वक्तव्य मुंबई की महापौर श्रीमती रितू तावडे ने दिया। साथ ही, खेल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए, बृहन्मुंबई महानगरपालिका की ओर से महापौर कप प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाओं सहित कुल बजट अब पाँच करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया गया है, ऐसी घोषणा भी महापौर ने इस अवसर पर की।

मुंबई शहर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन तथा बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सहयोग से आयोजित ‘मुंबई महापौर कप पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता – 2026’ दादर (पश्चिम) स्थित कीर्ति महाविद्यालय में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुंबई की महापौर श्रीमती रितू राजेश तावडे संबोधित कर रही थीं।

इस अवसर पर डेक्कन एज्युकेशन सोसायटी (पुणे) के ट्रस्टी एड. नील हेळेकर, महाराष्ट्र स्टेट पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव तथा शिवछत्रपति क्रीड़ा पुरस्कार विजेता श्री संजय सरदेसाई, सह सचिव तथा शिवछत्रपति क्रीड़ा पुरस्कार विजेता श्री संजय माधव, कीर्ति महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल मार्तंड, दादोजी कोंडदेव पुरस्कार विजेता श्री दिलीप केळुसकर, मुंबई शहर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा शिवछत्रपति क्रीड़ा पुरस्कार विजेता श्री महेश पेडामकर, एसोसिएशन के सचिव तथा जिला क्रीड़ा पुरस्कार विजेता श्री समीर दळवी सहित अन्य मान्यवर और खिलाड़ी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में महापौर श्रीमती रितू तावडे ने कहा कि मुंबई के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रतिबद्ध है। मुंबई के खेल मैदानों का विकास, खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल और व्यायाम उपकरण उपलब्ध कराना जैसी विभिन्न योजनाओं को और व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है।

महिला खिलाड़ियों की उल्लेखनीय भागीदारी की सराहना

इस प्रतियोगिता में 100 पुरुष खिलाड़ियों के साथ-साथ 47 महिला खिलाड़ियों ने भी विभिन्न भार वर्गों में प्रभावशाली प्रदर्शन कर अपनी ताकत साबित की। इस संदर्भ में महापौर ने कहा कि आज की महिला केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर सैकड़ों किलो वजन उठाकर दुनिया के सामने अपनी क्षमता सिद्ध कर रही है। एक ओर अनुभवी खिलाड़ी और दूसरी ओर 147 अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदक विजेता तथा उभरते खिलाड़ी उपस्थित हैं। यह दृश्य देखकर मुंबई और महाराष्ट्र की खेल संस्कृति का भविष्य बेहद मजबूत हाथों में होने का विश्वास पैदा होता है।

उन्होंने स्वयं को पूर्व खो-खो खिलाड़ी बताते हुए खिलाड़ियों से अपील की कि वे हार से डरें नहीं और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहें।

‘स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ इंडिया’ श्रीमती रुबी दास ने पुरस्कार ग्रहण करते समय जो खेल भावना दिखाई, उसके लिए महापौर ने उनकी विशेष प्रशंसा की तथा आयोजकों का भी आभार व्यक्त किया।

इस पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कुल 147 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 47 महिला और 100 पुरुष खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता के दौरान शिवछत्रपति क्रीड़ा पुरस्कार, दादोजी कोंडदेव पुरस्कार तथा जिला क्रीड़ा पुरस्कार प्राप्त वर्तमान और पूर्व खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का विशेष सम्मान किया गया, जो इस प्रतियोगिता की विशेषता रही। मुंबई शहर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन ने इस प्रतियोगिता का अत्यंत सुव्यवस्थित आयोजन किया।

प्रतियोगिता के विजेता

पुरुष वर्ग

सब जूनियर स्ट्रॉन्ग बॉय – आयरन मैटर (मुंबई शहर)

जूनियर स्ट्रॉन्ग बॉय – विराज पावसकर (उपनगर मुंबई)

सीनियर स्ट्रॉन्ग मैन – योगेश गुंड (मुंबई शहर)

मास्टर स्ट्रॉन्ग मैन – राजेश शेटे (मुंबई शहर)

महिला वर्ग

सब जूनियर गर्ल – सेजल बेलवलकर (उपनगर मुंबई)

जूनियर स्ट्रॉन्ग गर्ल – तन्वी शिंदे (मुंबई शहर)

सीनियर स्ट्रॉन्ग वुमन – सेजल मकवाना (उपनगर मुंबई)

मास्टर स्ट्रॉन्ग वुमन – रुबी दास (मुंबई

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon