नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

June 3, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

रेल संरक्षा और सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर कर्मचारियों को डीआरएम ने किया सम्मानित,

1 min read



 

वाराणसी :ओ. पी. तिवारी

मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन द्वारा दिनांक 26 मई, 2026 मंडल के भारतेन्दु सभागार में संरक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अप्रैल-2026 माह से चयनित कुल 10 रेल कर्मचारियों को Excellence Award प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी दिशा में कार्य करते हुए मंडल के विभिन्न विभागों परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत तथा सुरक्षा विभाग ने समन्वित प्रयासों से संरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। कार्यक्रम के दौरान उन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए, जिन्होंने सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटनाओं को टाला तथा रेल संपत्ति एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों ने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर जागरूकता एवं सतर्कता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। मंडल प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी रेलकर्मी टीम भावना एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए भविष्य में भी संरक्षा एवं सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखें।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा,अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम.रमेश कुमार,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) सौरभ राठौर,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(ऑपरेशन) धर्मेन्द्र यादव,वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल सहित मंडल के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

मंडल स्तर पर संरक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में मंडल रेल प्रबंधक से Excellence Award पुरस्कार प्राप्त करने वालों में सर्व संतोष कुमार /सफाई वाला,वाणिज्य विभाग/श्यामकौड़िया, अवधेश गौड /टैक्नी-।/मविई /कोचिंग /वाराणसी, शिव कुमार ट्रैकमेन्टेनर I इंजीनियरिंग विभाग /बेल्थरा रोड़, पशुपति कुमार गुप्ता / ट्रैकमेन्टेनर 1V / इंजीनियरिंग विभाग /कप्तानगंज, शशि कुमार/कांटावाला/परिचालन विभाग/छपरा ग्राणीण, राहुल कुमार/सहायक सिगनल/ S&T/ नूनखार, .सत्यदेव/टी.सी.एम/सिगनल एवं दूरसंचार विभाग/गोरखपुर, रविन्द्र सिंह यादव/कांस्टेबल/रेलवे सुरक्षा बल/थावे, प्रेम चन्द्र भगत/कार्यालय अधीक्षक/भंडार/वाराणसी, विमल कुमार/सी.से.ई/टी.आर.डी/गाजीपुर सिटी आदि शामिल थे ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon