विरार पूर्व कतकरीपाड़ा में भाईचारे और सम्मान के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज़
1 min readविरार पूर्व कतकरीपाड़ा में भाईचारे और सम्मान के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज़ 
आज ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर विरार पूर्व स्थित मस्जिद ए कुरैश, कतकरीपाड़ा में बड़ी अकीदत और अमन-शांति के साथ ईद की नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआएँ की गईं।
इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने पहुंचे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मस्जिद कमेटी एवं समाज के जिम्मेदार लोगों द्वारा फूल और शाल देकर सम्मान किया गया तथा उनकी सेवाओं के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया गया।
इस मौके पर मस्जिद के इमाम मौलाना इरशाद अहमद अल कासमी, मस्जिद के जिम्मेदार नासिर भाई शेख तथा समाज सेवक नईम एन ईद्रीसी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया।
“ईद सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि मोहब्बत, अमन और इंसानियत को जोड़ने का पैगाम है।”

