नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

वाराणसी मंडल पर दिव्यांग रेल कर्मचारियों के लिए व्यावसायिक दक्षता विकास कार्यक्रम-2026 का सफल आयोजन,

1 min read



वाराणसी : ओ. पी. तिवारी भारतीय रेलवे अपने कर्मचारियों के समग्र विकास एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा लहरतारा स्थित अधिकारी क्लब में आज 12 जून,2026 को अपने कर्मचारियों विशेष रूप से दिव्यांग (अलग-अलग क्षमताओं वाले) रेल कर्मचारियों के लिए एक व्यावसायिक दक्षता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबन्धक आशीष जैन,विशिष्ट अतिथि मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा वानी जैन एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर वाराणसी मंडल के अधिकारियो समेत मंडल महिला कल्याण संघठन कार्यकारिणी की सदस्याएं एवं वाराणसी मंडल पर कार्यरत दिव्यांग कमर्चारी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम के सुभारम्भ के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन सभी का स्वागत करते हुए बताया कि भारतीय रेलवे सभी कर्मचारियों को समान अवसर प्रदान करने के सिद्धांत पर कार्य करती है तथा दिव्यांग कर्मचारी संगठन की एक महत्वपूर्ण शक्ति हैं। ऐसे कार्यक्रम न केवल उनकी पेशेवर क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास एवं कार्य के प्रति उत्साह में भी वृद्धि करते हैं।
वाराणसी मंडल में वर्तमान में 133 दिव्यांग कर्मचारी कार्यरत हैं। आप सभी अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से भारतीय रेल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। आपके कार्य और आपके जज़्बे को मैं हृदय से सलाम करता हूँ। आज का यह कार्यक्रम स्टाफ बेनिफिट फंड के माध्यम से आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य हमारे दिव्यांग कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना तथा उनके जीवन को और अधिक सुविधाजनक बनाना है। मुझे विशेष प्रसन्नता है कि आज 7 पात्र दिव्यांग कर्मचारियों को स्कूटी प्रदान की जा रही है। वाराणसी मंडल में यह पहली बार हो रहा है। यह पहल हमारे दिव्यांग साथियों को अधिक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सराहनीय कार्य का श्रेय मैं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिन्नव कुमार सिंह तथा उनकी पूरी टीम को देना चाहूँगा, जिनके प्रयासों से यह योजना सफल हो सकी।
आज का यह कार्यक्रम केवल एक शुरुआत है। वाराणसी मंडल अपने दिव्यांग कर्मचारियों के कल्याण, विकास और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम आगे भी ऐसे प्रयास करते रहेंगे ताकि आप अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग कर सकें और जीवन में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकें। मैं सभी दिव्यांग कर्मचारियों को उनकी मेहनत और योगदान के लिए बधाई देता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने 07 दिव्यांग लाभार्थी कर्मचारियों को स्टाफ बेनिफिट फंड से क्रय की गई विद्युत चालित स्कुटियों का वितरण कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मंडल महिला कल्याण संगठन के अध्यक्ष वानी जैन ने अपने संबोधन में बताया की यह वाराणसी मंडल के लिए गौरव का दिन है आज हम उन कर्मचारियों को अभिनंदन कर रहे हैं जिन्होंने सिद्ध किया है की संकल्प के सम्मुख शारीरिक चुनौतियों को कभी बाधा नहीं बनने दिया और भारतीय रेल की सेवा में अद्वितीय योगदान दिया। रेलवे हमारे देश की जीवन रेखा है और उन दिव्यांग जन साथियों ने अपने समर्पण एवं कर्तव्य निष्ठा से या सिद्ध किया है की सच्ची सेवा केवल शरीर की शक्ति से ही नहीं बल्कि मनोबल और संकल्प से होती है । दिव्यांगजन साथियों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी से निभाया है। वाराणसी मंडल यह संदेश स्पष्ट है कि यहां प्रत्येक कर्मचारी समान है और सम्माननीय है ।
मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा वानी जैन ने कार्यकारिणी की सदस्याओं के साथ उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी दिव्यांग कर्मचारियों को (मिल्टन)पानी की बोतलें प्रदान कर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर विशिष्ट वक्ता के रूप में पधारे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पूर्व सलाहकार सदस्य डा उत्तम ओझा ने दिव्यांग जन को समान अवसर,अधिकार एवं प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए किये गये संघर्षो पर प्रकाश डालते हुए बताया की दिव्यांग अधिनियम 1995 को 2016 में संशोधित किया गया जिसमे दिव्यन्गता के 7 प्रकारों को बढ़ाकर 21 किया गया। उन्होंने उदाहरण देकर बताया की मानसिक रूप से स्वास्थ्य व्यक्ति को शारीरिक अपंगता किसी भी प्रकार प्रभावित नहीं करती है और वह अपने सभी कार्य पूरी दक्षता के साथ पूर्ण कर सकता है और कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होंने 2047 तक प्रत्येक दिव्यांग को आत्मनिर्भर बनाने के माननीय प्रधानमंत्री के आवाहन पर प्रकाश डालते हुए बताया की वर्तमान में भारत में दिव्यांग जन की संख्या 10 करोड़ पहुँच गई है ऐसे में जरुरी है की उनको मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाएँ ।
इस अवसर पर वक्ता के रूप में उपस्थित मंडल चिकित्साधिकारी डा.आशीष गुप्ता ने अपने व्यक्तव्य में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता पर प्रकाश डालते हुए बताया की किस प्रकार से आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने दिव्यांगों के जीवन में कैसे-कैसे क्रांतिकारी परिवर्तन लाये हैं । आधुनिक युग में दिव्यांगता किसी व्यक्ति क्षमता को नहीं परिभाषित करती है, आधुनिक चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधानकर्ताओं ने दिव्यांगता को कम किया है ।
साइबर क्राईम वक्ता के रूप में आईसीआय बैक के साइबर एक्सपर्ट सर्वेश सिन्हा ने विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम्स और उनसे बचने के उपायों की वृहद् जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल फ्राड,केवायसी फ्राड,युपीआई पेमेन्ट एवं ऑन लाइन ट्रांजक्शन में होने वाले क्राइम्स की जानकारी देते हुए उनसे बचने के लिए विभिन्न सुझाव दिया ।
इसके पूर्व सभी वक्ताओ का वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह द्वारा प्लान्टर देकर स्वागत किया गया। उक्त आयोजन में दिव्यांग कमर्चारी द्वारा प्रासंगिक कविता,मंडल कला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्काउट एण्ड गाइड बच्चों द्वारा दिव्यांगता पर नृत्य नाटिका का मंचन किया गया । प्रतिभागी कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उन्हें अपने कौशल को विकसित करने और कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
दिव्यांग कर्मचारी व्यावसायिक दक्षता विकास कार्यक्रम-2026 का सफल आयोजन के उपरान्त धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने आशा व्यक्त की दिव्यांग कमर्चारी गण विशिष्ट वक्ताओं के विचारों एवं अनुभवों का लाभ उठाएंगे। उन्होंने दिव्यांग कमर्चारियों को धन्यवाद करते हुए कहा की आपका समपर्ण,परिश्रम और सकारात्मक सोच भारतीय रेल की अमूल्य शक्ति है । रेलवे भविष्य में भी दिव्यांग रेल कर्मचारियों के सशक्तिकरण एवं समावेशी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रशिक्षण एवं विकास कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon