नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

डोभी, केराकत और मुफ्तीगंज स्टेशनों पर डीआरएम का औचक निरीक्षण,  दिए सुधार और संरक्षा के निर्देश

1 min read



 

वाराणसी :ओ. पी. तिवारी

मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने दिनांक 13 जून 2026 को औड़िहार – जौनपुर रेलखण्ड के निरीक्षण के दौरान डोभी,केराकत एवं मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुख सुविधाओं एवं संरक्षा उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त स्टेशनों के स्टेशन पैनल,प्लेटफार्म,वाटर बूथ,स्टेशन भवन,टिकट काउंटर, पैदल उपरिगामी पुल, यात्री शेड एवं यात्री बेंचेज़ आदि का निरीक्षण किया और पुराने स्टेशन भवन को हटाने,विद्युत कर्षण का खम्बा हटाने समेत रख-रखाव एवं साफ सफाई के सम्बंध में निर्देश दिया।

इसी क्रम में उन्होंने उक्त स्टेशनों पर परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु रिले रूम, आई पी एस रूम, पॉइंट एण्ड क्रॉसिंग रजिस्टर, विफलता रजिस्टर एवं कैंसिलेशन रजिस्टर का निरीक्षण किया।

इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक जैन ने डोभी टी.एस.एस. (ट्रैक्शन सब-स्टेशन) एवं टी.आर.डी. (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) शेड का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने विद्युत आपूर्ति प्रणाली, ट्रांसफार्मर, सर्किट ब्रेकर, सुरक्षा उपकरणों तथा नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया।

इसी क्रम में उन्होंने औड़िहार- जौनपुर रेलखण्ड पर किमी 08/42 पर स्थित समपार संख्या 06 स्पेशल का संरक्षा निरीक्षण किया और गेट मैन श्री रामप्रवेश यादव का सक्षमता प्रमाण पत्र,पी एम ई प्रमाण पत्र की जांच की और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने समपार सं-02 के बूम लॉक,हाइट गेज,गेट समेत संरक्षा निरीक्षण किया और

गेट मैन श्री आशा राम मिश्रा का सक्षमता प्रमाण पत्र,पी एम ई प्रमाण पत्र की जांच की।

इस अवसर पर ,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह,मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव, मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह,सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक एस. के. राय,सहायक मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर धनश्याम चौधरी,सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी. के. सिंह,सहायक मंडल इंजीनियर नीरज कुमार सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon