नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी के नेतृत्व में दादर में नशाखोरी के खिलाफ प्रदर्शन 

1 min read



 

 

मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में गत दिवस दादर स्टेशन के पास नशाखोरी के खिलाफ एक प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें सरकार से अनुरोध किया गया कि सरकार सभी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाए और नशे की कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करे।

 

बता दें कि हाल ही में मुंबई के NSCI वर्ली डोम में एक लाइव म्यूजिक इवेंट के दौरान एक शख्स की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान 28 साल के वृषभ महेंद्र गंगुर्डे के तौर पर हुई है, जो माहिम इलाके में रहता था और अपने दोस्तों के साथ इवेंट में आया था. जानकारी के मुताबिक वृषभ ने अपने दोस्तों के साथ बहुत ज्यादा शराब पी थी. इवेंट के दौरान भीड़ में वृषभ और उसकी एक दोस्त की तबीयत खराब हो गई.

 

इसके बाद, दोनों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने बताया कि वृषभ की मौत हो गई, जबकि वृषभ के साथ मौजूद उसकी दोस्त की हालत स्थिर है. घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. सूत्रों के मुताबिक लड़का डांस करते-करते अचानक गिर गया और उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था।

 

प्रारंभिक जांच में सूत्रों ने बताया कि युवक ने बड़ी मात्रा में शराब का सेवन किया था और वह नशे की हालत में था. युवक के साथ एक युवती भी मौजूद थी, जिसने भी कथित तौर पर शराब का सेवन किया था. दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है.

 

प्रदर्शन के दौरान भवानजी ने कहा कि नशे की लत से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। हर कालेज के पास आज नशे के पदार्थ बिक रहे हैं और ऐसे संगीत कार्यक्रमों में लोग खुलेआम नशीले पदार्थो का इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे कार्यक्रमों की इजाजत नहीं देनी चाहिए। अभी कुछ दिनों में रेसकोर्स के पास संगीत फेस्टिवल होने जा रहा है सरकार को उस पर रोक लगानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जल्द ही मुंबई में एक विशाल नशा विरोधी रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र श्री चंद्र कुमार बोस जी भी भाग लेंगे।

भवानजी ने मुंबई के सभी नागरिकों का आवाहन किया है कि वे नशा विरोधी कार्यक्रम का हिस्सा बनें और युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाएं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon