मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) की वर्ली यूनिट ने बांद्रा टर्मिनस के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹10 करोड़ से अधिक मूल्य की चरस जब्त की है।
1 min readके रविदादा
मुम्बई : मुंबई पुलिस की क्राइम की ब्रांच एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) की वर्ली यूनिट ने बांद्रा टर्मिनस के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹10 करोड़ से अधिक मूल्य की चरस जब्त की है।
इस पूरी कार्रवाई और मामले में
पुलिस ने आरोपी के पास से 10 किलोग्राम और 10 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली (High-Grade) चरस बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब ₹10.01 करोड़ से ₹10.10 करोड़ के बीच बताई गई है।
इसमें का पहला आरोपी: पुलिस ने मुंबई बांद्रा टर्मिनस के बाहर से बिहार के रहने वाले 31 वर्षीय संतोष सॉ को गिरफ्तार किया।
वह ट्रेन के जनरल कोच में भीड़ का फायदा उठाकर ड्रग्स की यह खेप मुंबई लेकर पहुंचा था।
संतोष सॉ की गिरफ्तारी के बाद मुंबई एएनसी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया। पुलिस टीम ने बिहार के रक्सौल (नेपाल बॉर्डर के पास) में छापेमारी कर इस पूरे ड्रग्स रैकेट के मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया, जो नेपाल भागने की फिराक में था। M पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ NDPS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें पुलिस कस्टडी में लिया गया है।
पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि मुंबई में यह चरस की खेप किसे सप्लाई की जानी थी।


