नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

मराठवाड़ा में 2023 में 685 किसानों की आत्महत्या



महाराष्ट्र: एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल 31 अगस्त तक 685 किसानों ने आत्महत्या की है, जिनमें से सबसे ज्यादा 186 मौतें राज्य के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे के गृह जिले बीड में हुई हैं।
मध्य महाराष्ट्र के शुष्क क्षेत्र में आठ जिले शामिल हैं – औरंगाबाद, जालना, बीड, परभणी, नांदेड़, उस्मानाबाद, हिंगोली और लातूर।
यहां संभागीय आयुक्त कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में 1 जनवरी से 31 अगस्त, 2023 के बीच 685 किसानों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है और इनमें से 294 मौतें अकेले तीन मानसून महीनों (जून से अगस्त) में हुईं।

इस वर्ष वर्षा की कमी
मराठवाड़ा वर्तमान में 20.7 प्रतिशत वर्षा की कमी का सामना कर रहा है। एक अधिकारी ने कहा, इस क्षेत्र में अब तक 455.4 मिमी बारिश (11 सितंबर तक) हुई है, जबकि औसत मानसूनी बारिश (समीक्षा अवधि के दौरान) 574.4 मिमी थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र में सबसे ज्यादा 186 किसानों की आत्महत्या बीड जिले में हुई।
बीड बागी राकांपा नेता मुंडे का गृह जिला है, जो 2 जुलाई को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल हुए थे और लगभग दो सप्ताह बाद उन्हें कृषि विभाग दिया गया था।
मराठवाड़ा में किसानों की मौत का विवरण
रिपोर्ट में कहा गया है कि बीड जिले के बाद उस्मानाबाद (113 किसान आत्महत्या), नांदेड़ (110), औरंगाबाद (95), परभणी (58), लातूर (51), जालना (50) और हिंगोली (22) हैं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon