नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

मुंबई से वाराणसी के लिए भी चलाई जाए वंदे भारत ट्रेन: भवानजी

1 min read



मुंबई: वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुंबई से वाराणसी के बीच भी वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की है। रेल मंत्री को एक पत्र भेजकर भवानजी ने बताया है कि पूर्वांचल के बड़ी संख्या में लोग मुंबई में रहते हैं। प्रतिदिन हज़ारों लोगों को अचानक अपने गांव जाना पड़ता है। इसलिए उनके लिए भी एक ऐसी ट्रेन होनी चाहिए जिससे वे जल्द से जल्द अपने गांव पहुंच सकें।

बता दें कि इस साल 15 अगस्त के मौके पर रेलवे यात्रियों को खास तोहफा देने वाला है। वंदे भारत सिटिंग चेयर कार के बाद अब वंदे भारत स्लीपर भी पटरियों पर सरपट दौड़ती नजर आएगी।

वंदे भारत ट्रेन को देश की सबसे स्पेशल ट्रेनों में गिना जाता है। तेज रफ्तार से लेकर एडवांस कोच और हाई टेक सुविधाओं से लेस वंदे भारत में अगर यात्रियों को कोई परेशानी है तो सिर्फ सिटिंग कार की। जी हां, वंदे भारत ट्रेनों के सारे डिब्बे सिटिंग चेयर कार की तरह होते हैं। ऐसे में लंबी यात्रा के दौरान लोग अक्सर बैठे-बैठे थक जाते हैं। हालांकि यात्रियों की ये परेशानी भी अब दूर होने वाली है। भारतीय रेलवे अगले महीनेसे वंदे भारत स्लीपर चलाने वाली है। खबरों की मानें तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आम राजधानी, एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों से काफी अलग होगी।

वंदे भारत ट्रेन अपनी तेज रफ्तार के लिए मशहूर है। कई किलोमीटर का सफर चंद घंटो में करने के लिए लोग वंदे भारत ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। जाहिर है इसके सामने मेल, एक्सप्रेस और राजधानी की रफ्तार भी फीकी नजर आएगी।

वंदे भारत स्लीपर की सीटें अन्य ट्रेनों के मुकाबले काफी कंफर्टेबल होंगी। खबरों के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बर्थ पर बेहतर कुशन का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे रात के समय यात्रियों को सोने में परेशानी ना हो। इसके अलावा ट्रेन की सीढ़ियां भी यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। जिससे ऊपर वाली बर्थ पर चढ़ते समय यात्रियों को कोई दिक्कत महसूस नहीं होगी।

वंदे भारत सिटिंग कार की तरह वंदे भारत स्लीपर में सभी एसी कोच लगेंगे। साथ ही ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजें होंगे, जिन्हें चालक द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। ट्रेन चलने पर दरवाजे अपने आप बंद हो जाएंगे और स्टेशन आने पर दरवाजे खुद-ब-खुद खुल जाएंगे। इसके अलावा ट्रेन में फुल एयर कंडीशनिंग और साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाएगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon