नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 20, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

भाजपा के शासनकाल में हरियाणा निवेश का बेस्ट डेस्टिनेशन बन गया: भवानजी



 

मुंबई: वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि भाजपा के दस साल के शासन में हरियाणा का तेजी से विकास हुआ और राज्य निवेश का बेस्ट डेस्टिनेशन बन गया। हरियाणा विधान सभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए पूरे राज्य का भ्रमण कर रहे भवानजी ने आज फरीदाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि “कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी विकास नहीं चाहती क्योंकि अगर विकास हुआ तो उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी और उनकी बांटने की राजनीति खत्म हो जाएगी.”

भवानजी ने कहा, ”कांग्रेस देश में आतंकवाद की समस्या देती है. क्या कांग्रेस के रहते कश्मीर से अनुच्छेद 370 हट सकता था. देश से आतंकवाद की जड़ें अनुच्छेद 370 थी, मोदी जी ने समाप्त कर दी. यानी आतंकवाद समाप्त. आतंकवाद समाप्त का मतलब वर्तमान सुरक्षित और बेहतर भविष्य के लिए उठाया गया कदम है. इसलिए कहने आया हूं कि बीजेपी वर्तमान को तो सुरक्षित कर ही रही है और भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है.”

कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए सीएम उन्होंने कहा, ”कांग्रेस की 10 साल की सरकार में हरियाणा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ था, लूट खसोट थी. माफिया कांग्रेस सागिर्द थे. ये सभी हरियाणा का शोषण कर रहे थे, हरियाणा के विकास में रोड़े अटका रहे थे. बीजेपी के 10 वर्ष के अंदर हरियाणा ने विकास की नई यात्रा शुरू की. छह लेन, आठ लेन की सड़क, मेट्रो, हर घर नल योजना, आईआईटी, एम्स, आईआईएम के मधायम से हरियाणा को निवेश के बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाई.”

भवानजी ने आगे बीजेपी के काम को गिनाते हुए कहा, ”मोदी जी ने सबका साथ और सबका विकास की बात की. 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिया. गरीबों को पांच लाख के आय़ुष्मान योजना का लाभ, 12 करोड़ लोगों को शौचालय. चार करोड़ गरीबों को आवास, 10 करोड़ को उज्ज्वला योजना का कनेक्शन मोदी जी के कार्यकाल में दिया गया है.”

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon