नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

बांग्लादेशी घुसपैठिये झारखंड के लिए खतरा, शिवराज बोले- उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकना भाजपा का संकल्प

1 min read



मुंबई के पूर्व उपमहापौर व भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा कि यह झामुमो-कांग्रेस सरकार आधार कार्ड और राशन कार्ड बनाती है और उन्हें वोटिंग सूची में जोड़ती है। कुछ मामलों में, वे हमारी आदिवासी बेटियों से शादी करते हैं और उनके नाम पर जमीन खरीदते हैं।
झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठिये का मुद्दा भाजपा की ओर से खूब उठाया जा रहा है। भाजपा इसको लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साध रही है। इन सबके बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूभाई भवानजी ने एक बार फिर से इस मामले को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर सीधा वार किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठिये राज्य में प्रवेश कर रहे हैं। वे न सिर्फ यहां आ रहे हैं बल्कि राज्य के लिए खतरा भी बन रहे हैं।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह झामुमो-कांग्रेस सरकार आधार कार्ड और राशन कार्ड बनाती है और उन्हें वोटिंग सूची में जोड़ती है। कुछ मामलों में, वे हमारी आदिवासी बेटियों से शादी करते हैं और उनके नाम पर जमीन खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिये हमारी आदिवासी बेटियों और झारखंड के लिए खतरा बन रहे हैं। संथाल में आदिवासियों की आबादी 44% से घटकर 28% रह गयी है। यह खतरा झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार के कारण पैदा हुआ है। इन घुसपैठियों को जड़ से उखाड़ फेंकना भाजपा का संकल्प है।
च भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा कि झारखंड की जनता ‘रोटी, बेटी और माटी’ को बचाने के लिए कृतसंकल्पित है। आदिवासियों की आबादी घटकर मात्र 28 फीसदी रह गयी है। झारखंड में बदलाव का माहौल है। झारखंड में एनडीए-बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हम रोटी, बेटी और माटी की रक्षा के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हम झारखंड की जनता के उत्थान और गरीबों के कल्याण के सपने को सच करने लड़ रहे है। इस लड़ाई में, इस संघर्ष में पूरा झारखंड हमारे साथ है।
बाबूभाई भवानजी ने कहा कि हेमंत जी बौखला गए हैं। उनके पापों का घड़ा भर चुका है, झारखंड की जनता उन्हें कुर्सी से उतारने का फैसला ले चुकी है। जनता भाजपा को जिताएगी और भ्रष्ट तथा बेईमान सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि हम झारखंड के जल, जमीन और जंगल को लूटने नहीं देंगे। जनजातीय भाई-बहनों के अधिकारों को छीनने नहीं देंगे। हम घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि JMM और कांग्रेस के नेताओं ने जनता के खून-पसीने की कमाई पर डाका डाला, उनके सपनों को छला। अब एक बार फिर झारखंड की जनता को ठगने आए हैं, हम इनके मंसूबे सफल नहीं होने देंगे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon