नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

बाबूभाई भवानजी ने हिन्दुओं से किया 100 % मतदान का आवाहन



एक रहें, सेफ रहें: भवानजी

मुंबई: वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हिन्दुओं से सौ प्रतिशत मतदान करके महायुति को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।
गौरतलब है कि गत दिनों हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। इस हादसे में उनके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है। लेकिन इसके बावजूद वे महायुति के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं

बता दें कि भवानजी गत दिनों वडाला विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार कालीदास कोलंबकर के चुनाव प्रचार के बाद रात में अपने घर लौट रहे थे कि भोईवाड़ा इलाके में एक कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उनके एक पैर में फैक्चर हो गया है। इस घटना के बाद डाक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज करके वे दूसरे दिन से ही भाजपा और महायुति के उम्मीदवारों के लिए सघन प्रचार अभियान चला रहे हैं।

नए नए तरीके से प्रचार अभियान चलाने के लिए प्रसिद्ध भवानजी ने इस बार प्रभावी प्रचार के लिए अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। उन्होंने इस बार प्रत्येक बिल्डिंग में रहने वाले एक कार्यकर्ता को उसी बिल्डिंग में प्रचार करने और वहां के वोटरों को मतदान केंद्र तक ले जाने की जिम्मेदारी दी है। इस कार्यकर्ता को पन्ना प्रमुख का नाम दिया गया है।उस को उस बिल्डिंग मे रहने वाले तमाम मतदाताओं की मतदार सूची दी जाएगी।वह अपनी टीम बनाएगा, और मतदान के दिन वह दोपहर 12 बजे तक अपनी बिल्डिंग के सौ प्रतिशत मतदाताओं को मतदान करवायेगा । भवानजी वडाला तथा सायन कोलीवाडा विधान सभा क्षेत्रों में खुद इस अभियान पर नजर रख रहे हैं। उनके साथ इस काम में भाजपा नेता जिगर कारानी, किशोर मेहता,राजूभाई टॉक तथा राजू ठक्कर आदि भी लगे हुए हैं। और यह योजना मुंबई मे भाजपा/महायुति के सभी कार्यालयों में चल रही है,

गौरतलब है कि भवानजी ने पार्टी के प्रचार के लिए अनेक चित्र गीत भी तैयार किया है। प्रचार अभियान में जब ये गीत बजते हैं तो कार्यकर्ताओं में जोश आ जाता है। ये गीत भाजपा सरकारों की उपलब्धियों पर आधारित हैं।

बता दें कि हाल ही में भवानजी ने दादर में हॉकरों, पूर्व सैनिकों, व्यापारियों और प्रवासियों की अलग अलग सभा बुलाकर उन्हें भी भाजपा के प्रचार अभियान में जोर शोर से जुट जाने का आवाहन किया था।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon