नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

June 4, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

बौद्ध धर्म देता है शांति और समता का संदेश :बाबूभाई भवानजी

1 min read



आज मुंबई में पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता बाबूभाई भवानजी ने घाटकोपर में बौद्ध धर्म विहार में बौद्ध चर्चा में भाग लिया एवं आने वाले 6 दिसंबर को होने वाले
महानिर्वाण दिवस की तैयारियों का जायजा लिया . इस अवसर पर मुंबई भिक्षु संघ के अध्यक्ष भिक्खू वीरान्तना महाथेरो भी मौजूद थे Iबाबूभाई भवानजी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों मे सभी धर्म के धर्म गुरुओं ने महायुति को जीताने के लिए जो आव्हान किया था उसके लिए उनका अभिनंदन किया , इस लोकशाही के महापर्व मे मुंबई के बौद्ध साधु भिक्षु संघ के अध्यक्ष श्री विरांतना महाथेरा का भी बड़ा आव्हान था इसलिए भवानजी ने उनका आभार जता के स्वागत किया इस कार्यक्रम में भारी संख्या मे RSS के स्वयंसेवक एवं आमजन भी मोजूद थे,इसी अवसर पर महाथेरो भंतेजी ने उनके संघ के कार्यों की जानकारी के साथ ही धर्म चर्चा भी की , उन्होंने बताया कि सभी धर्मों का मूल मानवता है.सनातन, सिख ,जैन और बौद्ध धर्म का सार एक जैसा है,जहां जीवदया एवं मानवता सर्वोपरि है.
इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी आठवले के एडवोकेट नितिन शर्मा ने भी बौद्ध धर्म में अपनी रुचि , बौद्ध दर्शन एवं विश्व के अन्य देशों में उनके द्वारा भ्रमण किए हुए बौद्ध विहारों , स्तूपों एवं बौद्ध धर्म के अंदर जो भव्यता देखी उसके बारे में बताया एवं लोगो से बौद्ध दर्शन पढ़ने की अपील की*उन्होंने आगे बताया कि महानिर्माण दीन पे बौद्ध साधुऔ को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शुभ हस्ते वस्त्रदान और उनका बहुमान होगा,
बाबूभाई भवानजी का बौद्ध धर्म दर्शन में विशेष रुचि हे एवं सभी धर्मों का आदर भाव रखते हुए वे सामाजिक कार्य करते हैं.

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon