नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

देश को गुमराह कर रहे हैं विपक्ष के नेता: भवानजी



मुंबई , *मुंबई के पूर्व उपमहापौर और भाजपा के कट्टर हिन्दू वादी नेता बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि कांग्रेस और विपक्षी नेता बिना कारण संसद की कार्यवाही में बाधा डालते हैं और राष्ट्र के विकास को अवरुद्ध करने का काम कर रहे हैं।
आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि विपक्ष नेताओं के बयानों के आधे अधूरे हिस्से को प्रचारित कर देश को गुमराह कर रहा है। बेबुनियाद और भ्रामक मुद्दों को उठाकर देश को कैसे अंधेरे में धकेला जाए बस इसी फिराक में कांग्रेस और पूरा विपक्ष दिन रात लगा है । गृह मंत्री अमित शाह के डाक्टर बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर विपक्ष का हंगामा , तीखी नोकझोंक एवं हो हल्ला इस बात का ताजा उदाहरण है।
भवानजी ने कहा कि हंगामे का आधार यह है कि गृह मंत्री ने यह कह कर आंबेडकर का अपमान कर दिया कि यदि आंबेडकर आंबेडकर करने वाले इतनी बार अगर भगवान का नाम लिए होते तो उन्हें सात जन्म तक स्वर्ग मिल जाता ।मुश्किल यह है कि हंगामा करने वाले ये स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर ऐसा कहने से बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान कैसे हो गया । विडंबना देखिए कि अब तक बाबा साहेब का अपमान करने ,तिरस्कार करने और उनकी उपेक्षा करने वाले एकाएक उनके हिमायती कैसे हो गए ।

भवानजी के मुताबिक पी एम नरेंद्र मोदी और भाजपा ने आंबेडकर को शीर्ष राष्ट्र नायकों में शुमार किया है और उनकी नीतियों , सिद्धांतों एवं मूल्यों को राजनीति का अहम हिस्सा बनाया है।
पूर्व उप महापौर ने अपने विचार रखते हुए बताया कि विपक्ष डर रहा है कि भाजपा ने आंबेडकर को वी पी सिंह के बाद उचित स्थान देकर दलित समाज के हितों की वास्तव में चिंता की है ,जिससे उन्हें लग रहा की दलित वोट भाजपा की ओर जाता हुआ दिख रहा है। इसलिए विपक्ष अमित शाह के बयान को तोड़मरोड़ कर एवं आधा अधूरा पेश कर बेवजह का हंगामा कर रहा हैं उन्होंने विपक्ष द्वारा दिए गए तर्क को हास्यास्पद बताया ।
दरअसल बाबा साहेब मुस्लिम तुष्टिकरण से नाखुश थे उनका मत था कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ है इसलिए मुसलमानों को देश छोड़ देना चाहिए ,गांधी और नेहरू ने इस विचारधारा का विरोध किया ,गांधी जी भूख हड़ताल पर बैठ गए थे ,बाबा साहेब ने गांधी से समझौता कर संविधान को मुसलमानों के अनुरूप बनाया , फिर भी नेहरू बाबा साहेब के खिलाफ लगातार लगे रहे ।नेहरू ने बाबा साहेब के खिलाफ अपना उम्मीदवार भी खड़ा किया और चुनाव में उन्हें हराना जारी रक्खा ,इससे नाराज होकर बाबा साहेब ने मंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया। इतना ही नहीं बाबा साहेब ने अपने ही लिखे संविधान को जला देने की चेतावनी तक दे डाली थी तथा कहा था कि संविधान का संचालन गलत हाथों में है ।

भवानजी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचारों से विसंगतियां होने के बावजूद कांग्रेस किस आधार पर संसद में बाबा साहेब की तस्वीर लेकर प्रदर्शन करती है और अमित शाह के बयान के एक हिस्से को प्रचारित कर रही है ।कांग्रेस का हंगामा इतना तेज था कि भाजपा सांसद प्रताप सारंगी के सिर पर चोट लगी उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा ।घायल सांसद ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया।कांग्रेस भाजपा के लोगों पर बेसिर पैर का आरोप लगाती आई है और अफवाह उड़ाती रहती है ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon