नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

मानवता के कल्याण के लिए सनातन बोर्ड का गठन जरुरी: बाबूभाई भवानजी

1 min read



मुंबई: वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि मानवता के कल्याण के लिए सनातन बोर्ड का गठन बहुत जरुरी है। आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि सनातन का अस्तित्व सृष्टि के के प्रारंभ से है। सनातन सभी के विचारों का सम्मान करता है और सभी के साथ मिलकर रहना सिखाता है। यह जियो और जीने दो की भावना को बढ़ावा देता है। आज के दौर में मानवता का कल्याण सनातन के सिद्धांतों से ही हो सकता है।

उधर प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संतों ने कहा है कि सनातन बोर्ड लिए बिना हम कुंभ नहीं छोड़ेंगे। अब वक्फ बोर्ड का खात्मा और सनातन बोर्ड की घोषणा, दोनों ही हमारे मुद्दे हैं। जिन पर हमें सरकार से आश्वासन चाहिए। इसके लिए 27 जनवरी को होने वाली धर्म संसद में प्रस्ताव पास किया जाएगा।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि वह महाकुंभ में दक्षिणा के रूप में पीएम मोदी और सीएम योगी से सनातन बोर्ड लेंगे। दोनों बड़े यजमान हैं, इसलिए दक्षिणा भी बड़ी चाहिए। महाकुंभ सनातन धर्म की आस्था का केंद्र है, जिससे सभी की आस्था जुड़ी है, इसलिए इस महाकुंभ में एक और सनातन का महाकुंभ होगा जो निर्णायक भूमिका में जाने का, धर्म की स्वतंत्रता का दिन होगा। उस दिन सनातन बोर्ड का गठन किया जाएगा और सनातन का परचम लहराएगा।

आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि ने कहा कि सनातन का अस्तित्व सृष्टि के प्रारंभ से है। बाकी सब इसके बाद की उपज है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से हमारे मंदिर, मठ और धार्मिक स्थलों पर कब्जा किया हुआ है, उन सब को मुक्त कराने का काम सनातन बोर्ड करेगा। उन्होंने कहा कि सनातन बोर्ड में हर उस बात का ध्यान रखा जाएगा, जो सनातन की रक्षा और सनातन के हित में हो। उन्होंने कहा कि पहले हर मठ के अपने आचार्य कुलम होते थे, जहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ शास्त्र का भी ज्ञान और बौद्ध कराया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे सभी पर कब्जा हो गया। उन्होंने कहा कि अब उन सभी जगह को सनातन बोर्ड की मदद से कब्जा मुक्त कराकर दोबारा शुरू करने में मदद करेगा।

अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास स्वामी देवकीनंदन ठाकुर ने कहा की हमारी बहन-बेटियों को स्कूलों में नचाया जा रहा है। हमारी संस्कृति अभी भी आजाद नहीं है। इस बात को आगे बढ़ाने के लिए हमें सनातन बोर्ड चाहिए। योगीजी और मोदीजी इस कुंभ के यजमान हैं और हमारे साथ मौजूद अखाड़ों के पीठाधीश्वर आचार्य हैं। उन्होंने कहा कि यजमान बढ़िया है तो दक्षिणा भी अच्छी मिलेगी। बिना दक्षिणा के यज्ञ पूरा नहीं होता है। हम दक्षिणा के रूप में यजमान पीएम मोदी और सीएम योगी से सनातन बोर्ड का गठन करने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को सेक्टर-17 में सनातन धर्म संसद में सभी लोग पहुंचें। अगर बैठने की जगह न मिले तो खड़े रहें। खड़े रहने की जगह न मिले तो जाम लगाएं। इतनी ईमानदारी और मजबूती से मांग रखें कि वक्फ बोर्ड है, तो सनातन बोर्ड हमें हर हाल में चाहिए। बिना सनातन बोर्ड लिए हम सनातनी कुंभ से वापस नहीं जाएंगे।

महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज, (अर्जी वाले हनुमान मंदिर उज्जैन) ने कहा कि हम सभी स्वामी देवकीनंदन ठाकुर जी की बात का समर्थन करते हैं। जो आर्यावर्त सनातन का था, उसमें वक्फ बोर्ड की कोई जगह नहीं थी और न उसका कोई अस्तित्व, इसलिए वक्फ बोर्ड को समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में विद्वत परिषद होती थी। जिसके द्वारा यह सब निर्णय होता था। हमें संवैधानिक बॉडी चाहिए, जो व्यवस्थित हो। जो पुराना था, वह हमें वापस किया जाए और इसके लिए सनातन बोर्ड का गठन बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषी माता, श्री महंत रामरतन गिरी, श्री महंत शंकरानंद सरस्वती, स्वामी आत्मानंद, स्वामी हरिओम गिरी, महंत राकेश गिरी महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद गिरी, स्वामी सोमेश्वरा नंद गिरी, स्वामी विज्ञाना नंद, महंत दिनेश गिरी, महंत राज गिरी , महंत राधे गिरी, महंत भूपेंद्र गिरि, महंत नरेश गिरी, महंत ओमकार गिरी आदि संत उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon