नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

राम नवमी, नवरात्र के समापन पर भव्य शोभा यात्राओं के साथ कानपुर में रही कन्या भोज की धूम

1 min read



सुनील बाजपेई

कानपुर। यहां चैत्र नवरात्र के आज अखिरी दिन राम नवमी पर भगवान के साथ ही मां महागौरी की भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान देवी मंदिरों व घरों में हवन के बाद कन्याओं का पूजन कर उनका भोज भी किया गया। हर ओर देवी गीतों व जयकारों से माहौल भक्तिमय भी रहा।

शक्ति की अधिष्ठात्री भगवती जगदंबा व काली जी की आराधना-साधना के पर्व नवरात्रि में आज प्रातः से ही देवी दरबारों में श्रद्धा की फुहार बरसी। श्रद्धालुओं ने माता रानी को नारियल व चुनरी अर्पित कर दर्शन-पूजन किया व घर-परिवार एवं देश समृद्धि की दुआ मांगी। नवरात्र के दिनों में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं में विजय लक्ष्मी ,नेहा, अनुराग, शालू ,सुबोध, राघव, माधव बाजपेई, मनीश मिश्रा, मोना किट्टू और कीनू, रूची राज मिश्रा, मीठी, नंदन, कृष्णा आदि ने देवी मां का दर्शन कर मंदिरों व घरों में परांपरागत कन्या-पूजन कर हलवा, पूड़ी, चना, दही-जलेबी आदि का भोग लगाया। साथ ही कन्याओं को लाल चुनरी व उपहार भी भेंट किया।

  • इस दौरान मंदिरों में ‘जय श्री राम व जय माता दी’ के उद्घोष के बीच घंटाघड़ियाल भी खूब बजे। वहीं, जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जिसे भक्तों ने बड़े ही भक्ति भाव से चखा। वहीं हर साल की तरह इस साल भी रामनवमी के भव्य शोभा यात्राओं का भी आयोजन किया गया। इस दौरान रामलला रावतपुर मंदिर से निकलने वाली सबसे बड़ी रामनवमी शोभा यात्रा के साथ ही अन्य सभी आयोजनों के दौरान भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही तगड़ी तैयारी कर रखी थी जिसके तहत ही रामनवमी पर रावतपुर क्षेत्र से निकलने वाली विशाल शोभायात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भीलगाया गया था । अवगत कराते चलें कि रावतपुर क्षेत्र सांप्रदायिक दृष्टिकोण से भी बहुत संवेदनशील है और पूर्व में कई बार हिंसक घटनाएं भी हो चुकी हैं। यही वजह है कि यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने में कोई भी कसर बाकी नहीं रखी गई।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon