मिर्जापुर में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन, बाल शिक्षा और ‘स्कूल चलो अभियान’ पर हुआ मंथन
1 min readक्षेत्र के अंतर्गत जनपद जालौन के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में आज खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी के निर्देशन में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न्याय पंचायत अमखेड़ा के समस्त प्रधानाध्यापक एवं प्रबंध समिति अध्यक्षों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नोडल शिक्षक सुनील श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्याम जी, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार एवं अजीत कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगेश कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक विपिन उपाध्याय, एसआरजी नितिन आनंद पाल एवं ग्राम प्रधान मुनीम कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक छोटेलाल प्रजापति ने की।
कार्यक्रम के दौरान एसआरजी नितिन आनंद पाल ने बाल वाटिका एवं प्री-प्राइमरी कक्षाओं के संचालन और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं आरपी योगेश सिंह ने ‘स्कूल चलो अभियान’ को गति देने के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए जनसमुदाय को जागरूक किया।
इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विपिन उपाध्याय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील श्रीवास्तव, दीपक दांतरे एवं राजबहादुर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में राज्य स्तर की प्रयोगशाला का निर्माण कराया गया है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर के प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा, सहायक अध्यापिका रचना सिंह सहित दीपक कुमार, राजीव, उदयवीर सिंह, अभिलाख सिंह, मनोज बाथम, उपेंद्र शर्मा, वीर सिंह, शक्ति सिंह, सतीश, विशाल, प्रवीण वर्मा, असगर तथा प्रबंध समिति अध्यक्ष उमाशंकर राठौर, मंगल सिंह, पवन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित



