एसएसएस एकेडमी गोहन में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न
1 min read
रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
माधोगढ़ जालौन
गोहन स्थित एसएसएस एकेडमी में वार्षिकोत्सव एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण प्रस्तुतियों में ‘लव-कुश संवाद’, ‘मुझे माफ करना साई राम’, ‘आरम्भ है प्रचंड’ एवं ‘ढोला रे ढोला रे’ जैसे मनमोहक कार्यक्रम शामिल रहे, जिन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गौतम त्रिपाठी (जिला कार्यवाह, आरएसएस) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में शशिकांत द्विवेदी, लाले महाराज उमरी, दम्मू दीक्षित, शिवप्रताप सिंह (प्रबंधक, बचपन किड्स वर्ल्ड), सुशील पाराशर, गजेंद्र राजपूत, राजपाल चौहान, सहित सूर्यजेंद्र भदौरिया, पान सिंह एवं मोनू तिवारी शामिल रहे।
विद्यालय के प्रबंधक जयशंकर शुक्ला एवं प्रधानाचार्य रंजन शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अंकित मिश्रा, संकेत सिंह, अश्रुत्व सोनी, विजय प्रजापति, संगीता, शालिनी एवं साधना मेम सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन हिमांशी शुक्ला द्वारा किया गया। समारोह के अंत में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

