वीणा विद्या पीठ में वार्षिक परिणाम वितरण समारोह सम्पन्न, अम्बेडकर जयंती पर हुआ विशेष आयोजन
माधौगढ़। नगर के वीणा विद्या पीठ विद्यालय में 14 अप्रैल को वार्षिक परिणाम वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत माधौगढ़ के चेयरमैन श्री राघवेंद्र व्यास एवं माधौगढ़ कोतवाली के निरीक्षक श्री अभिलाष मिश्रा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर महान समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
समारोह में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के संरक्षक श्री आनंद कुमार द्विवेदी, प्रबंध निदेशक श्री विनय कुमार द्विवेदी, प्रबंधक श्रीमती अनुराधा द्विवेदी एवं प्रशासक श्री राहुल द्विवेदी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुदीप कुमार बनरसिया ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परिणाम हेतु बधाई दी और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण—श्री विष्णु पाल द्विवेदी, श्री दिलीप समाधिया, श्री शैलेन्द्र कुशवाहा, श्री हेमंत सिकरवार,श्री मंगल राठौर, श्री अंकित द्विवेदी, श्री अंशु द्विवेदी, श्री रोहित राठौर एवं श्री उमाशंकर, कु.साक्षी, श्रीमती आरती, कु.अनुराधा, कु.प्रियांशी तिवारी, कु. कामिनी, कु.निधि, रोशनी रानी, कु.कशिश, कु. अंजली सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।


