*ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार को आई गंभीर चोटें*
*राहगीरो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ में भर्ती कराया*
माधौगढ़ (जालौन) कोतवाली माधौगढ़ नगर में गांधी स्मारक मेंन बाजार के पास सुबह जानकारी अनुसार लगभग 8 बजे बाइक सवार गोलगप्पे का ठेला लगाता है जिसके लिए वह लकड़ी लाने के लिए जा रहा था तभी ट्रक चालक मोबाइल को कान में लगाये बात कर रहा था सामने से वाईक आ रही ट्रक ने कंडक्टर साइट पर बाइक सवार रोहित कुमार पुत्र उदयवीर सिंह कुशवाहा वार्ड नंबर 8 मैथिलीशरण निवासी को जबरजस्त टक्कर मार दी जिससे रोहित कुमार गम्भीर हालत में घायल हो गया राहगीरों ने रोहित कुमार कुशवाहा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल रिफर कर दिया। रोहित कुशवाहा के पैर की हड्डी टूट गई एवं शरीर पर कई गंभीर चोटें आई मौके पर 112 पहुँची व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा एस आई दिनेश तोमर कांस्टेबल लवलेश कुमार सहित पुलिस मौके पर पहुंच कर ड्राइवर को गाड़ी सहित कोतवाली मे बन्द किया जांच पड़ताल जारी इस दौरान मौके पर मोहल्ले वासी एवं पारिजन मौजूद रहे।


