*बोरीवली के एस के रिसोर्ट में धड़ल्ले से चल रहा है स्पा पार्लर एवं हुक्का पार्लर।*
1 min read*छोटे बच्चों पर पड़ रहा है खराब असर कौन है जिम्मेदार।*
मुंबई के बोरीवली वेस्ट लिंक रोड स्थित एस.के. रिसोर्ट में इन दिनों खुलेआम स्पा पार्लर और हुक्का पार्लर का संचालन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।
बताया जा रहा है कि इस रिसोर्ट के अंदर चल रहे स्पा पार्लर में मसाज के नाम पर अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है, जहां युवतियों द्वारा संदिग्ध कार्य किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। वहीं दूसरी ओर, रिसोर्ट परिसर में ही हुक्का पार्लर भी संचालित हो रहा है, जो नियमों का उल्लंघन करता नजर आ रहा है।
चिंता की बात यह है कि इस रिसोर्ट में परिवारों के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी आते हैं। ऐसे माहौल में इन अवैध गतिविधियों का बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
इस गंभीर मामले को लेकर यूनिटी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। बावजूद इसके, अब तक कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। आरोप यह भी है कि रिसोर्ट संचालक प्रभाव और पैसों के बल पर मामलों को दबाने में सफल हो जाते हैं, जिससे आम जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार स्थानीय नागरिकों को न्याय कब मिलेगा? बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ पर कब सख्त कार्रवाई की जाएगी?
प्रशासन और संबंधित विभागों से अपेक्षा है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई करें, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रहे और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

