दयाशंकर यादव उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई महामंत्री नियुक्त
भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने मुंबई कार्यकारिणी घोषित किया जिसमें कई सामाजिक संगठनों से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी, पत्रकार दयाशंकर यादव को मुंबई का महामंत्री नियुक्त किया गया है।श्री यादव सन १९८९ से पार्टी से जुड़े हुए हैं,दो बार वार्ड अध्यक्ष,मंडल उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहित कई पदों पर काम कर चुके हैं,गौरतलब है इसके पहले झोपडपट्टी मोर्चा मुंबई तथा दो बार उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई का दायित्व संभाल चुके हैं।
हिन्दी, मराठी, तेलुगु भाषा की जानकारी रखनेवाले यादव के अनुभव को देखते हुए इस बार इन्हें फिर से उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई महामंत्री की जवाबदारी दी गई है।इनके नियुक्ति पर भाजपा वरिष्ठ नेता आर डी यादव झोपडपट्टी मोर्चा मुंबई अध्यक्ष धनंजय कोलकर,राजेश रस्तोगी, भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता, बिहार प्रकोष्ठ मुंबई महामंत्री जितेन्द्र झा,राजेश सिंह, प्रद्युम्न शुक्ला, नीरज वाजपेयी, अजय शुक्ला, एड मनोज जायसवाल, प्रदीप त्रिपाठी, प्रमोद सुराना,सुरेश पाल,उपेंद्र विश्वकर्मा,राजबहादुर यादव, कैलाश यादव, सुबास विश्वकर्मा,गजेन्द्र सिंह अनुराग शुक्ला सहित आदि लोगों नेग्यानसिंह चौहान बधाई व शुभकामनाएं दी है।


