नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

*श्रवण एवं वाणी दिव्यांगजनों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ना एक सराहनीय पहल : रणबीर गंगवा*

1 min read



हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा)श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण केंद्र हिसार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि समारोह की अध्यक्षता हरियाणा वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष मेघा भंडारी द्वारा की गई। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने विशेष रूप से केंद्र के प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि श्रवण एवं वाणी दिव्यांगजनों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ना एक सराहनीय पहल है। इससे उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक समावेशन की भावना को बल मिलता है।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि यज्ञ-हवन विश्व कल्याण केंद्र भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को आगे बढ़ा रहे है, क्योंकि यज्ञ और हवन मानव जीवन को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाते है। इस दौरान उन्होंने केंद्र के लिए अपने ऐच्छिक कोटे से 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के कारण लोगों को अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यज्ञ-हवन जैसे पारंपरिक उपाय पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव भी उतना ही आवश्यक है। यह उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।

समारोह की अध्यक्ष मेघा भंडारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था सजग के प्रदेशाध्यक्ष एवं वास्तुविद सत्य पाल अग्रवाल ने कहा कि हवन से वातावरण में स्वास्थ्यवर्धक तत्वों की वृद्धि होती है, जो मानव जीवन के लिए लाभकारी हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने पर्यावरण शुद्धि, ज्ञान-वृद्धि एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय सेवा संघ राजेश सलूजा,जिलाध्यक्ष डॉ आशा खेदड़, हिसार मार्किट कमेटी चेयरमैन रविंद्र रोकी, हिसार मार्किट कमेटी वाइस चेयरमैन मार्किट अमित डालमिया, चेयरमैन अजय गावड़, केंद्र के सहायक निदेशक अमित चौधरी, विनोद गोयल, अध्यक्ष डॉ हेमंत आहुजा, सचिव गुलशन कथुरिया, कोषाध्यक्ष संजीव, राजेंद्र सांगवान, अजयकांत जांगड़ा,बीजेपी जिला सचिव भतेरी देवी,वरिष्ठ समाजसेवी बरवाला रामकेश बंसल,जिला आईटी सह प्रमुख भाजपा कमल हंदूजा,विनोद गोयल,गुलशन कथूरिया,संजीव आर्य,चिराग मदान सहित केंद्र के कर्मचारी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon