नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

June 3, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

पूणे हडपसर इलाके के एक अस्पताल में मिला बम : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों के साथ की बातचीत।

1 min read



 

संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई

 

 

देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि पुणे के हडपसर इलाके के एक अस्पताल में मिले बम मामले में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए कर ली गई है। उन्होंने पुष्टि की कि अस्पताल में मिला संदिग्ध सामान वास्तव में बम था और यह एक “तोड़फोड़ की साजिश” (एक्ट ऑफ सबोटेज) थी।

मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए फडणवीस ने कहा,

“पुणे के अस्पताल में मिला वस्तु बम था। यह एक तोड़फोड़ की घटना थी।”

उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध का चेहरा दिखाई दिया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस मामले की जांच कई एजेंसियां मिलकर कर रही हैं और आतंकवादी एंगल से भी जांच की जा रही है।

बुधवार शाम इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी, जब हडपसर के एक अस्पताल के अंदर बम जैसी वस्तु मिली। शुरुआती जांच में पता चला कि वह कम तीव्रता वाला इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) था, जिसमें टाइमर मैकेनिज्म लगाया गया था।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon