भायखला निरीक्षक गौड़ का दलालों पर आशीर्वाद यात्रियों से लुट दलालों को छूट
वी बी माणिक
मुंबई। मध्य रेल में भायखला रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल सुरक्षा बल निरीक्षक नितिन गौड़ बिना वसूली के नौकरी नहीं कर पा रहे है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दलाल रमेश चौरसिया ने भायखला रेलवे स्टेशन पर स्थित पश्चिम में टिकट आरक्षण केंद्र के सभी चार काउंटर करीब 40 हजार रुपए महीने पर नितिन गौड़ से किराए पर लेकर कब्जा कर लिया है इसके साथ ही गौड़ ने आरपीएफ और एमएसएफ के दो जवान भी धंधे में लगा रखा है इस समय गर्मी की छुट्टी होने के कारण टिकट की काला बाजारी जोरो पर चल रही है कल भी खबर लगी थी ए एस सी ने अभी तक क्या कार्रवाई किया इस विषय पर डीएससी श्रीमती प्रतीक्षा सिंह से चर्चा भी हुई थी उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया था और स्टेशन पर लगे सीसी टीवी को चेक करने वाली थी जिसका आश्वासन पूर्व सीनियर डीएससी ऋषि कुमार शुक्ला ने दिया था और गौड़ पर कार्रवाई करने का निर्देश प्रतीक्षा सिंह को दिया था पर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह ने उस आदेश को नजर अंदाज कर दिया अभी तक कार्रवाई नही किया गया ये गौड़ पूरी तरह भ्रष्ट है इसी के साथ जे जे अस्पताल परिसर में स्थित पोस्ट ऑफिस में भी दो दलाल मुस्तफा और इमरान भी कब्जा करके बैठा है इनसे भी गौड़ 30 हजार रुपए महीने की वसूली करता है क्या आरपीएफ केवल लुट पर ही आश्रित है इनको सरकार पगार नहीं देती है अगर पगार देती है तो आरपीएफ गरीबों का खून क्यों पीती है इन पर भी ईडी और आईटी की रेड पढ़नी चाहिए कि इनके पास कितनी संपत्ति है और इनके परिवार रिश्तेदारी के नाम पर क्या क्या खरीद रखे है पहले आरपीएफ के अधिकारियों में स्वाभिमान होता था कोई शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई होती थी निरीक्षको में अपने वरिष्ठ अधिकारीयो का डर होता था पर अधिकारी भी किसी योग्य नहीं है क्या प्रतीक्षा सिंह ऐसे भ्रष्ट निरीक्षक गौड़ पर शिकंजा कसेगी या इसको रिवॉर्ड दिलवाने के लिए सिफारिश करेंगी दिन पर दिन रेल सुरक्षा बल अपना अस्तित्व गिराता जा रहा है


