नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

June 3, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

अपराधियों के पीछे पड़ी चौकी इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार



 

सुनील बाजपेई

कानपुर। पीड़ितों की हर संभव सहायता के साथ ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में भी अग्रणी पनकी थाने की इंडस्ट्रियल एरिया .चौकी पुलिस की निरंतर सक्रियता ने वाहन गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता प्राप्त कर ली।

जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह बिष्ट के कुशल नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण सफलता इंडस्ट्रियल एरिया के चौकी प्रभारी विकास वर्मा को मिली। हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटर साइकिल समेत दोनों शातिर वाहन चोरों अपचारी लकी गौतम पुत्र राकेश गौतम, कृष्णा बाल्मीक पुत्र राजेश बाल्मीक निवासी कच्ची बस्ती मायापुरम नहर किनारे थाना गुजैनी को गिरफ्तार करने वाली इस टीम में सब इंस्पेक्टर रामबाबू अनुरागी, हेडकांस्टेबल प्रदीप कुमार,रिक्रूट अतुल यादव, प्रदीप कुमार मालान, विष्णु प्रसाद शर्मा आदि भी शामिल रहे।

अवगत कराते चलें कि इन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने के रूप में जिस इंडस्ट्रियल एरिया चौकी पुलिस को यह महत्व पूर्ण सफलता मिली । आजकल उसकी कमान हर तरह के अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले निर्दोष फंसे नहीं और अपराधी बचे नहीं जैसी लोकहित की प्रबल विचारधारा के अनुरूप अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की हर संभव सहायता में भी अग्रणी निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के भगवान और भाग्य यानी कर्म भरोसे रहने वाले तेजतर्रार, व्यवहार कुशल सब इंस्पेक्टर विकास वर्मा के हाथ में है।

सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए अपनी जुझारू नौकरी के अबतक कार्यकाल में अनेक अपराधियों को जेल की हवा खिला चुके जुझारू चौकी प्रभारी विकास वर्मा के अब तक के कार्यकाल के विवेचन से यह भी साबित होता है कि हालात चाहे जैसे रहे हों लेकिन उन्होंने अपनी कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ समझौता आज तक नहीं किया।

  1. इसी के साथ विभाग में लगभग 10 साल से अधिक की सराहनीय सेवाओं के अनुभवी सब इंस्पेक्टर विकास वर्मा की कार्यशैली भी संभ्रांत असहाय लोगों की हितरक्षक और बहुत मैत्रीपूर्ण भी मानी जाती है ,जिसके अनुरूप ही वह जहां उचित पात्र लोगों की हर संभव सहायता करते हैं। वहीं कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ शठे शाठ्यम समाचरेत वाली कहावत चरितार्थ करने से भी नहीं चूकते। यही वजह है कि अपने विभागीय कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा के साथ करने वाले लोकप्रिय कार्यशैली के जुझारू तेवरों वाले सरल और शालीन स्वभाव के चौकी प्रभारी विकास वर्मा की कर्तव्य के प्रति प्रगाढ़ निष्ठा उनकी जुझारू नौकरी के अब तक के कार्यकाल में सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए दर्जनों शातिरों को सबक सिखाने में भी सफल हो चुकी है। अब वह अपनी टीम के साथ अन्य अपराधियों की तलाश में भी जुटे हैं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon