नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

June 3, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ द्वार बनारस स्टेशन पर जल सेवा अभियान

1 min read



 

वाराणसी :ओ. पी. तिवारी

भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक के नेतृत्व में भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ वाराणसी के सदस्यों द्वारा बनारस रेलवे स्टेशन पर गर्मी की तपन को देखते हुए आज दिनांक 24.05.2025 को यात्रियों को पेय जल उपलब्ध कराकर उनकी प्यास बुझाने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान बनारस रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ वाराणसी के सदस्यों द्वारा भीषण गर्मी में जल सेवा अभियान चलाकर प्यासे रेल यात्रियों की प्यास बुझाई ।साथ ही पोस्टर और बैनर के माध्यम से जल संरक्षण (save water) के बारे में लोगो को जागरूक भी किया गया।

जिसमें बनारस स्टेशन पर कुल 18 गाइड एवं रेंजर प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसका नेतृत्व नाहिद फातिमा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त (गाइड), आशा शर्मा, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) एवं कार्यक्रम का संचालन अर्पिता साहा (हिमालय वुड बैज फ्लॉक लीडर), काजल राय(एडवांस रेंजर लीडर)एवं रानी यादव(एडवांस रेंजर लीडर) द्वारा किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon