नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

रोजगार के नए अवसर, उज्ज्वल भविष्य की ओर मजबूत कदम  वाराणसी में रोजगार मेला का सफल आयोजन

1 min read



 

वाराणसी : ओ. पी. तिवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मिशन रोजगार मेला के अंतर्गत वाराणसी मंडल द्वारा बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) प्रेक्षा गृह, वाराणसी में दिनांक 23 मई 2026 को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम युवाओं के सपनों को साकार करने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता को सशक्त करने की दिशा में एक और सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

भारत सरकार की युवा सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन की परिकल्पना के अंतर्गत आयोजित 19वें रोजगार मेला कार्यक्रम का आयोजन देशभर के 47 केंद्रों सहित बरेका, वाराणसी में भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार रहीं। इस अवसर पर रोहनिया विधानसभा से विधायक डॉ. सुनील पटेल,पूर्वोत्तर रेल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात गणेश वंदना की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। स्वागत संबोधन में रोजगार मेले की महत्ता एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवा अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी एवं निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन का संदेश दिया।

अनुप्रिया पटेल ने नव-नियुक्त युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें ईमानदारी, सेवा भाव एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 19वें रोजगार मेले के माध्यम से देशभर में लगभग 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें रेलवे, वित्तीय सेवाएँ, डाक विभाग, रक्षा मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, कर्मचारी राज्य बीमा निगम एवं अन्य विभागों के अभ्यर्थी सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, समूह छायाचित्र एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon