नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

संजय दिना पाटील का देवनार मंडी में करोड़ों के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश,  पालिका भ्रष्ट अधिकारियों को दे रही संरक्षण

1 min read



 

मुंबई : ओ. पी. तिवारी

संजय दिना पाटील ने मुंबई की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण देवनार मंडी में वर्षों से चल रहे कथित भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करते हुए पालिका प्रशासन पर जोरदार हमला बोला है। करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिलने के बावजूद व्यापारियों और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने का गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों को जानबूझकर संरक्षण दे रहा है। देवनार मंडी में कथित गैरव्यवहार, भ्रष्टाचार, घटिया कामकाज और नागरिकों की समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक में सांसद संजय दिना पाटिल ने पालिका के कामकाज की कड़ी आलोचना की।

देवनार मंडी में बड़ी संख्या में पशुओं को कटाई के लिए लाया जाता है और प्रतिदिन हजारों व्यापारी, हमाल तथा ग्राहक यहां आते हैं। इसके बावजूद मंडी में आज भी पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, शौचालय अपर्याप्त हैं, कचरे के निपटारे की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है तथा सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था भी नाममात्र की होने का आरोप बैठक में लगाया गया। करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद सुविधाओं का अभाव देखकर सांसद संजय दिना पाटिल ने सवाल उठाया कि आखिर यह पैसा जा कहां रहा है।

इस दौरान सांसद पाटिल ने देवनार मंडी के महाप्रबंधक गुलाम पाशा पठाण की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जहां पालिका के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के नियमित तबादले होते रहते हैं, वहीं पठाण का वर्षों से तबादला न होना संदेह पैदा करता है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर एक ही अधिकारी पर पालिका प्रशासन की इतनी मेहरबानी क्यों है और इसके पीछे कौन से आर्थिक हित जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देवनार मंडी में हो रहे गैरव्यवहार को पालिका के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है।

बैठक में सबसे अधिक नाराजगी एक ही ठेकेदार को बार-बार काम दिए जाने को लेकर व्यक्त की गई। सांसद संजय दिना पाटिल ने आरोप लगाया कि पार्किंग, सीसीटीवी, शेड, सफाई और अन्य कामों के टेंडर वर्षों से एक ही ठेकेदार को दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर की शर्तों के अनुसार दस प्रतिशत काम भी जमीन पर नहीं दिखाई देता, फिर भी उसी ठेकेदार को बार-बार ठेका मिलना पालिका प्रशासन और ठेकेदारों के बीच सांठगांठ की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार संभव नहीं है।

देवनार मंडी में उत्पन्न होने वाले कचरे का सही तरीके से निपटारा नहीं होने से पूरे परिसर में गंदगी का साम्राज्य फैल गया है। दुर्गंध, अस्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण व्यापारियों को बेहद खराब परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है। लाखों रुपये का कारोबार होने वाली इस मंडी में व्यापारियों के लिए पर्याप्त शौचालय तक नहीं होना बेहद शर्मनाक स्थिति है। सांसद पाटिल ने कहा कि व्यापारियों से कर और विभिन्न शुल्क वसूलने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं न देना पालिका की खुली लूट है।

बैठक में देवनार मंडी परिसर में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों के पास बड़ी मात्रा में नकदी होने के कारण अपराधी उन पर नजर रखकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसके बावजूद इलाके में न पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है और न ही प्रभावी सीसीटीवी निगरानी। सांसद संजय दिना पाटिल ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में नशाखोरी और ड्रग्स लेने वालों की संख्या बढ़ रही है तथा पुलिस और पालिका प्रशासन इस पर नियंत्रण करने में विफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या देवनार मंडी अब अपराधियों और भ्रष्ट अधिकारियों का अड्डा बनती जा रही है।

बैठक के दौरान सांसद संजय दिना पाटिल ने महाप्रबंधक गुलाम पाशा पठाण को तत्काल हटाने की मांग की। साथ ही संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने, पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा व्यापारियों और नागरिकों को तुरंत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि नागरिकों के पैसों की लूट और भ्रष्टाचार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस बैठक में काँग्रेस नेता नसीम खान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी, पालिका अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। बैठक के दौरान व्यापारियों और नागरिकों ने भी पालिका प्रशासन के खिलाफ तीव्र नाराजगी व्यक्त करते हुए सांसद संजय दिना पाटिल की भूमिका का समर्थन किया। देवनार मंडी में वर्षों से चल रहे कथित भ्रष्टाचार का मामला अब खुलकर सामने आ गया है और सांसद संजय दिना पाटिल द्वारा उठाए गए सवालों ने पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon