प्रयागराज: खानम आर्ट गैलरी का राष्ट्रीय कलाकार कार्यशाला एवं शिविर 2026 का भव्य शुभारम्भ एवं सफल समापन
1 min read
प्रयागराज। खानम आर्ट गैलरी करेली प्रयागराज के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय कलाकार कार्यशाला एवं शिविर 2026 का भव्य शुभारम्भ एवं सफल समापन हुआ। शिविर का शुभारम्भ डॉ. ज़ाहेदा खानम द्वारा दी गई 5 मिनट की अद्भुत नाइफ पेंटिंग डेमोंस्ट्रेशन से हुआ, जिसने सभी का दिल जीत लिया। विशेष आमंत्रित अतिथि कलाकारों में शामिल रहे: अनुपम कुमारी – अलीगढ़, डॉ. जुही शुक्ला – दिल्ली, तलत महमूद – प्रयागराज, राम रघुबीर मिश्रा – वाराणसी, ज़फ़र अली – मुम्बई सहित देश के अनेक क्षेत्रों से आए वरिष्ठ एवं नवोदित कलाकार। पुरस्कार एवं सम्मान पाने वालों में पांच हजार के चार नगद पुरस्कार – निदा अंसारी, अरबिया इसरार, शैफ़्ता एवं ज़फ़र अली को प्रदान किया गया। ख़दीजा बेगम स्कॉलरशिप एवं हमीदा खानम स्कॉलरशिप से नवोदित प्रतिभाओं को नवाज़ा गया।
बेस्ट आर्टवर्क अवार्ड – डॉ. जुही शुक्ला, तलत महमूद, राम रघुबीर मिश्रा, डॉ अनुपम कुमारी, सुस्वेता सरकार, सानिया जावेद सहित अन्य वरिष्ठ प्रतिभागियों को दिया गया। इन्हें खानम आर्ट गैलरी में निःशुल्क ग्रुप शो का अवसर भी प्रदान किया गया। 15 अगस्त को 3 बच्चों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे।
वरिष्ठ कलाकार एवं उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी, संस्कृति विभाग लखनऊ के सदस्य विख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि सराहना की। गैलरी निदेशक डॉ. ज़ाहेदा खानम ने अकादमी सदस्य रवीन्द्र कुशवाहा को बैच लगा एवं मैडल से सम्मानित किया तथा सभी अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत किया ।

