कतकरीपाड़ा नाका से विधायक बंगले तक की सड़क गड्ढों से बदहाल; नागरिकों की जान से हो रहा खिलवाड़
1 min readविरार पूर्व स्थित कतकरीपाड़ा क्षेत्र के मुख्य मार्ग से विधायक बंगले तक जाने वाली सड़क अत्यंत खराब हो चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके कारण नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। दोपहिया वाहन चालक, रिक्शा चालक और पैदल चलने वाले नागरिकों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। साथ ही एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक वाहनों की आवाजाही में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।
इस गंभीर समस्या को लेकर ह्यूमन डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. डी. एन. खरे तथा समाजसेवक नईम एन. इदरीसी ने संयुक्त रूप से पहल करते हुए वसई-विरार महानगरपालिका को ज्ञापन सौंपा है और सड़क की तत्काल पैचवर्क व मरम्मत कराने की जोरदार मांग की है।


