नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

June 3, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

महानगरपालिका आयुक्त श्रीमती अश्विनी भिडे के निर्देश

1 min read



दगड़ी कर्ब स्टोन, सड़क डिवाइडर और फुटपाथ मरम्मत जैसे नियमित एवं छोटे-बड़े कार्य महानगरपालिका के अपने मनुष्यबल से ही किए जाएं

दैनिक देखभाल और मरम्मत कार्यों के लिए ठेकेदारों पर निर्भरता कम की जाए

 

अंधेरी और विलेपार्ले स्थित घनकचरा प्रबंधन चौकी, कीटनाशक चौकी तथा परिरक्षण चौकी का श्रीमती भिडे ने किया निरीक्षण

इरला नाला, एसएनडीटी नाला तथा गजधरबांध पंपिंग स्टेशन का दौरा कर मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की

महानगरपालिका की परिरक्षण चौकियों (मेंटेनेंस चौकी) में आवश्यक एवं पर्याप्त मनुष्यबल उपलब्ध होने के बावजूद संबंधित अभियंताओं द्वारा अपेक्षित स्तर का प्रभावी पर्यवेक्षण नहीं किए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस पृष्ठभूमि में 26 प्रशासनिक विभागों के सहायक आयुक्त संबंधित परिरक्षण चौकियों में उपलब्ध मनुष्यबल की विस्तृत समीक्षा करें। कर्ब स्टोन मरम्मत, सड़क डिवाइडर मरम्मत, फुटपाथ मरम्मत जैसे नियमित एवं छोटे-बड़े रखरखाव कार्य महानगरपालिका के आंतरिक मनुष्यबल के माध्यम से ही किए जाएं। दैनिक रखरखाव एवं मरम्मत कार्यों के लिए ठेकेदारों पर निर्भरता कम कर महानगरपालिका के स्थायी कामगारों का अधिक प्रभावी एवं कार्यक्षम उपयोग किया जाए, ऐसे स्पष्ट निर्देश महानगरपालिका आयुक्त श्रीमती अश्विनी भिडे ने दिए। मुंबई महानगर में सड़क रखरखाव एवं मरम्मत कार्यों में नागरिकों को प्रत्यक्ष एवं सकारात्मक बदलाव महसूस हो, इस प्रकार परिरक्षण विभाग के सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता योजनाबद्ध एवं जवाबदेहीपूर्ण तरीके से कार्य करें, ऐसे निर्देश भी श्रीमती भिडे ने दिए।

महानगरपालिका आयुक्त श्रीमती अश्विनी भिडे ने आज (27 मई 2026) सुबह अंधेरी रेलवे स्टेशन के निकट स्थित घनकचरा प्रबंधन चौकी, विलेपार्ले (पश्चिम) के टाटा कंपाउंड स्थित कीटनाशक चौकी तथा बजाज मार्ग स्थित परिरक्षण चौकी का निरीक्षण किया। चौकी पर कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों से संवाद करते हुए श्रीमती भिडे ने उनके कार्य स्वरूप, कार्य समय तथा समस्याओं की जानकारी ली। स्वच्छता चौकियों सहित परिरक्षण एवं कीटनाशक विभाग की चौकियों को सुव्यवस्थित एवं मूलभूत सुविधाओं से युक्त बनाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान श्रीमती भिडे ने कीटनाशक नियंत्रण के लिए उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न मशीनों का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों से उनके कार्यप्रणाली का प्रात्यक्षिक सहित विवरण प्राप्त किया। चूहा नियंत्रण के लिए अपनाए जा रहे उपायों, चौकी के समग्र कामकाज आदि की जानकारी लेते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका एवं अन्य अभिलेखों की भी जांच की। कर्मचारियों की अनुपस्थिति कम करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, ऐसा भी उन्होंने कहा।

महानगरपालिका आयुक्त श्रीमती अश्विनी भिडे ने कहा कि कीटनाशक नियंत्रण के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। खाद्य अपशिष्ट के निपटान के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं। मच्छरों की उत्पत्ति रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाए। के पश्चिम विभाग विशेषकर नेहरू नगर क्षेत्र में मलेरिया रोगियों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है। कीटनाशक विभाग इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित कर प्रभावी उपाययोजनाएं करे तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करे, ऐसे निर्देश उन्होंने दिए।

महानगरपालिका के परिरक्षण विभाग के सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता कर्ब स्टोन लगाना, फुटपाथ मरम्मत, सड़क डिवाइडर मरम्मत जैसे नियमित छोटे-बड़े रखरखाव कार्य यथासंभव महानगरपालिका के आंतरिक मनुष्यबल (इन-हाउस लेबर) से करवाएं। महानगरपालिका के स्थायी कर्मचारियों का अधिक प्रभावी, कार्यक्षम एवं योजनाबद्ध उपयोग किया जाए। प्रशासनिक विभागों के सहायक आयुक्त अपने कार्यक्षेत्र की परिरक्षण चौकियों का नियमित दौरा कर उपलब्ध मनुष्यबल, लंबित कार्य तथा स्थानीय आवश्यकताओं की विस्तृत समीक्षा करें। उसके अनुसार क्षेत्रवार कार्ययोजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए, ताकि नागरिकों को प्रत्यक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण परिवर्तन अनुभव हो सके, ऐसे निर्देश भी श्रीमती भिडे ने दिए।

निरीक्षण दौरे के पश्चात श्रीमती भिडे ने इरला नाला, एसएनडीटी नाला तथा गजधरबांध पंपिंग स्टेशन का प्रत्यक्ष दौरा कर मानसून पूर्व कार्यों की समीक्षा की। मानसून से पहले पंपिंग स्टेशन की सभी मशीनरी पूर्णतः तैयार रखी जाए। जलभराव वाले स्थानों पर पंपिंग सेट कार्यरत रहें, इसकी विशेष सावधानी बरती जाए। जुहू स्थित इरला वर्षाजल पंपिंग स्टेशन को पूर्ण क्षमता से चालू रखा जाए, ताकि मिलन सबवे, कूपर अस्पताल परिसर, विलेपार्ले रेलवे स्टेशन तथा जुहू-विलेपार्ले विकास क्षेत्र के नागरिकों को बाढ़ जैसी स्थिति से राहत मिल सके। साथ ही जुहू समुद्र तट की ओर बहने वाले घनकचरे एवं तैरते कचरे को रोकने के लिए यांत्रिक जाली प्रणाली अर्थात बैक एवं फ्रंट बार स्क्रीन का प्रभावी उपयोग किया जाए, ऐसे स्पष्ट निर्देश भी श्रीमती भिडे ने दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त (महानगरपालिका आयुक्त कार्यालय) श्री प्रशांत गायकवाड, उपायुक्त (परिमंडल 7) श्री मनीष वळंजू, सहायक आयुक्त श्री चक्रपाणी अल्ले तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon