नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

July 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

मानसून तैयारियों के तहत मंडल रेल प्रबंधक ने किया बनारस स्टेशन एवं बनारस कोचिंग डिपो का निरीक्षण

1 min read



वाराणसी : ओ. पी. तिवारी

बरसात के मौसम में यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा,सुगमता एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने आज 07 जुलाई,2026 बनारस स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।

भारी वर्षा के दौरान इस निरीक्षण में मंडल रेल प्रबंधक जैन ने बनारस स्टेशन परिसर, सभी प्लेटफार्मों के शेड में प्रयुक्त पीपी शेल्टरों की जल निकासी व्यवस्था,प्लेटफार्मो एवं रेलवे ट्रैक के ड्रेनेज सिस्टम,नालियों एवं ड्रेनेज पाइपों की साफ-सफाई एवं स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुख सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा के दौरान जलभराव, जल प्लावन,रिसाव एवं अन्य संभावित समस्याओं की नियमित निगरानी करते हुए उनका त्वरित निस्तारण एवं स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा, संरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए मानसून अवधि में सभी आवश्यक एहतियाती एवं संरक्षात्मक उपायों को पूरी सतर्कता के साथ लागू किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को निर्बाध, सुरक्षित एवं आरामदायक रेल यात्रा का अनुभव मिल सके।

इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने आज 07 जुलाई,2026 को अपराह्न बनारस कोचिंग डिपो में अनुरक्षित होने वाले रेकों (कोचों) का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोचों की छतों की जल निकासी व्यवस्था, वातानुकूलित कोचों के दरवाजों एवं खिड़कियों में संभावित लीकेज, शौचालय एवं वॉश बेसिन की ड्रेनेज व्यवस्था, विद्युत उपकरणों एवं विद्युत सर्किट के इन्सुलेशन, अग्नि सुरक्षा प्रणाली तथा वर्षा जल के संभावित रिसाव वाले स्थानों का बारीकी से परीक्षण किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कोच का मानसून विशेष निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा निरीक्षण के दौरान मिलने वाली सभी कमियों का तत्काल एवं प्रभावी निराकरण किया जाए, जिससे यात्रियों को वर्षा ऋतु में भी सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके।

इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय,सहायक मंडल इंजीनियर नगर ए.के.पाण्डेय,सहायक यांत्रिक इंजीनियर ओजस श्रीवास्तव समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon