नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

कंटेनर से मिला गुटखा का जखीरा, देखकर दंग रह गई पुलिस की टीम, लाखों रुपए है ​कीमत

1 min read



पालघर:  जिले में पुलिस ने 94 लाख रुपये की कीमत का गुटखा जब्त किया है जो एक प्रतिबंधित उत्पाद है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक सतीश शिवरकर ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यहां मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर मनोर में एक कंटेनर ट्रक की तलाशी ली।
उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक ने फ्लाईओवर के जरिए गुजरात भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने किसी तरह उसे रोक दिया। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने 168 बोरे में भरा गुटखा जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक और उसके सहायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
महाराष्ट्र में 2012 से गुटखा और सुगंधित तंबाकू की बिक्री एवं खपत पर प्रतिबंध है। राज्य सरकार ने 2018 में गुटखा की बिक्री को गैर-जमानती अपराध बना दिया और इसके लिए दी जाने वाली सजा को भी छह महीने से बढ़ाकर तीन साल कर दिया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon