नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

पेल्हार थाने की पुलिस टीम द्वारा जोरदार प्रदर्शन



  • लूट को अंजाम देने वाले दो आरोपी मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार
  • लाखो का माल बरामद, दो मामलो का हुआ खुलासा

 

वसई : मीरा भाईंदर वसई विरार आयुक्तालय की पेल्हार थाने की पुलिस टीम द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। बता दे कि पुलिस टीम ने दो ऐसे लुटेरों को पकड़ी है, जो कि महिलाओं के साथ लूट करने में माहिर हैं। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस लाखो का माल बरामद की और दर्ज दो मामलो से पर्दा हटाने सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 03/09/2023 को रात 08 बजे के आसपास महिला मुम्बई अहमदाबाद महामार्ग रोड न.08 वर्मासेल पेट्रोल पंप के सर्विस रोड से दर्शना खाड़े नामक महिला जा रही थी, तभी अचानक अज्ञात ने महिला के गले से सोने की चैन का लूट किए और फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पेल्हार पुलिस स्टेशन के अपराध संख्या 814/2023 में धारा 392,34 के तहत मामला दर्ज हुआ।

पुलिस के मुताबिक 29 अगस्त को वालीव पुलिस स्टेशन की सीमा में इस प्रकार की लूट को अंजाम दिया गया था जो कि उस मामले में भी आरोपी की तलाश पुलिस जारी रखी थी। विषय को गंभीरता से लेते हुए पेल्हार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वसंत लब्दे ने अपराध जांच शाखा के अधिकारियों को उक्त चेन की जबरन चोरी के आरोपी को जेल में डालने का आदेश दिया। उपरोक्त अपराध के अनुसरण में अपराध जांच शाखा अधिकारी द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया। अपराध स्थल पर जाकर साक्ष्यों का बारीकी से निरीक्षण कर उक्त अपराध के अनुसंधान कौशल से आरोपी द्वारा अपराध में प्रयोग की गई बुलेट की संख्या पुलिस को प्राप्त हुआ,उक्त बुलेट के मालिक के माध्यम से, अपराध के मुख्य आरोपी मुलुंड,कुर्ला का पता लगाया गया,आरोपी भरत मोहनलाल पुरोहित (36),महेश भवरलाल भावत (30),दोनो आरोपी को डोंबिवली से हिरासत में लिए गए। यह आरोपी मूल निवासी जिला उदयपुर,राजस्थान राज्य के रहने वाले है। उसके पास से उक्त अपराध में प्रयुक्त एक सोने का मंगलसूत्र कीमत 60,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट कीमत 1,00,000 रूपये बरामद किया गया।कुल 1,60,000 रूपये का माल जप्त कर के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए है, और 2 मामले से पर्दा हटाने में पुलिस को सफलता मिली है।

बता दे कि यह कार्रवाई डीसीपी (परिमंडल 3) सुहास बावचे व एसीपी रामचंद्र देशमुख के मार्गदर्शन पर की गई। बताया गया है पेल्हार थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वसंत लब्दे, पुलिस निरीक्षक (अपराध) विजय पाटील, पुलिस निरीक्षक (प्रशासन) शिवानंद देवकर व जांच अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक तुकाराम भोपाले के नेतृत्व में क्राइम डिटेक्शन के कांस्टेबल योगेश देशमुख, तनाजी चव्हाण , संजय मासाल, रवि वानखेड़े, किरण चव्हाण, राहुल कर्पे, निखिल मंडलिक, अनिल साबले, दिलदार शेख सुजय पाटिल, नामदेव, सोहेल शेख कार्रवाई में शामिल रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon