सवांददाता मनोज तिवारी मुम्बई – गांधी जयंती से एक दिन पहले यानी कि १ अक्टूबर को केंद्र सरकार देशभर में स्वच्छता अभियान (Swachhata Hi Seva Campaign) चला रही है. पीएम मोदी ने देसवासियों से इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि भारत की स्वच्छता देश के सभी परिवारजनों की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसमें जनभागीदारी बहुत ही अहम है.
उक्त अभियान ऑस्कर सुपरस्पेशियल्टी अस्पातल के डॉ. नितीन पवार, डॉ. सतीश वनवे तथा डॉ. राजेश काकडे व अस्पताल के सभी स्टॉफ ने मिलकर अस्पताल व आस पास के परिसर में सफाई की.
सत्येंद्र तिवारी
अस्पताल मैनेजमे्ंट की ओर से सत्येंद्र तिवारी ने जानकारी देत हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे ‘ स्वच्छता ही सेवा‘ में सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेन चाहिए और अपने परिसर आस पास व परिसर को स्वच्छ बनाये रखें, अपने परिसर को स्वच्छ बनाये रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ भारत रहेगा तभी स्वस्थ्य भारत रहेगा‘।