मुंबई पुलिस से मिलती है तो तारीख, गलत तरीके से तोड़ा गया गरीब बेवा का झोपड़ा
डी सी पी के ऑर्डर के बाद भी नहीं कर रही पुलिस कोई कारवाई।
संवाददाता
मुंबई के गोरेगांव वेस्ट राम मंदिर इलाके में बोहरीश कंपाउंड की रहिवासी अफ़रोज़ा शैख ने मिडिया से बात करते हुए बताया की गोरेगांव वेस्ट राम मंदिर इलाके में बोहरी कंपाउंड तबेला नंबर 7 में मेरा एक झुपड़ा है जिसको मैंने बिल्डर को किराए पर दिया और बिल्डर ने 12 तारीख को धोखे से बिना बताए और बिना नोटिस दिए इरफान वकील, मौनीश, एडवोकेट चर्तुवेदी, शब्बीर मेमन, मुख्य प्रमोटर जावेद शेख और डेवलपर ब्लू मून डेवलपर्स सब मिलकर मेरे झुपड़े को ग़लत तरीके से तोड़ा है।
जब मैंने आवाज़ उठाई तो शब्बीर मेमन ने मुझे धमकी दी है की जहां जाना चाहो जा सकते हैं मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता और शब्बीर मेमन ने बिल्डर के साथ मिलकर मेरे झुपड़े को तोड़वा दिया है।
जब मैंने यह बात की जानकारी मुंबई के गोरेगांव पोलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया तब गोरेगांव पोलिस स्टेशन के बोरीवली झोन के डीसीपी ने मामले की जांच करने का आदेश दिया लेकिन अभी तक गोरेगांव पोलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है आखिर कब मुझे न्याय मिलेगा?
में गरीब बेवा जाऊं तो कहां जाऊं कौन सुनेगा मेरी फरियाद।
मुंबई पोलिस और महाराष्ट्र सरकार से में न्याय मांगती हुं मुझे मेरा मकान वापस दिलाएं यां उसकी रकम मुझे दिलाएं ताकी में और कहीं जगह लेकर रेह सकुं ।

