नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

अपराध शाखा 02 वसई यूनिट की टीम द्वारा जोरदार कार्रवाई 

1 min read



  • वसई:क्राइम ब्रांच युनिट ‘2’ वसई ने वाहन चोरी करने वाले शातिर अपराधी को पकड़ने और उससे 6 अपराध सुलझाने में सफलता हासिल की।इनके पास से टीम ने लाखों रुपये का माल जप्त किया है।यह कार्रवाई क्राइम डीसीपी अविनाश अंबुरे व क्राइम एसीपी मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में युनिट ‘2’ वसई के पुलिस निरीक्षक शाहूराज रणवरे के नेतृत्व में एपीआई सुहास कांबले व एपीआई सागर प्रकाश शिंदे की टीम ने की है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि,40 वर्षीय शिकायतकर्ता रतीश उन्नी मेनन ने अपनी मोटरसाइकिल क्र.एमएच 04-बीजे 7960 की चोरी होने की शिकायत माणिकपुर थाने में दर्ज कराई थी,जिसपर माणिकपुर थाने ने अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ अपराध पंजीकरण कर आगे की विवेचना में जुट गई थी।पुलिस अधिकारी ने कहा कि,पिछले कुछ महीनों से मीरा-भायंदर,वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में वाहन चोरी के अपराध में वृद्धि के कारण,वरिष्ठ अधिकारियों ने उक्त घटनाओं को गंभीरता से लिया था और अभियुक्तों की तलाश करने और रोकने के निर्देश दिए थे।पुलिस अधिकारी ने कहा कि,उक्त अपराध के अनुसार पुलिस उपायुक्त (अपराध) व एसीपी (अपराध) द्वारा दिए गए निर्देशों और आदेशों के अनुसार,अपराध की समानांतर जांच के दौरान तुरंत अपराध स्थल का दौरा करना और युनिट के अधिकारी और कर्मचारी की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया,पुलिस अधिकारी ने कहा कि, घटनास्थल और उसके आसपास का निरीक्षण करने के दौरान वारदात में शामिल अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल को धक्का लगाते हुए देखा गया।लगातार 3 दिनों तक उक्त अभियुक्त की फुटेज खंगाली गई।विरार पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड की धारा 379 के अनुसार, उक्त आरोपी के प्राप्त फुटेज से गोपनीय मुखबिर से सूचना मिलने के बाद इस अपराध में एक्टिवा 3 जी मोटर साइकिल क्रमांक एएच 48 एडी 3329 चलाते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया,अभियुक्त से की गई पूछताछ से पता चला कि,उक्त अभियुक्त में देखा गया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलों को खोलकर ग्राइंडर मशीन से टुकड़े-टुकड़े कर कबाड़ी के रूप में बेचता था,अभियुक्त ने मोटरसाइकिल चुराने के बाद उसके पार्ट्स को स्क्रैप डीलर के पास बेचने के लिए ले जाकर उसे ग्राइंडर मशीन से तोड़ दिया,स्क्रैप डीलर ने यह अच्छी तरह से जानते हुए भी कि,वे चोरी के हैं,उन्हें खरीदा और पार्ट्स को अन्य स्क्रैप डीलरों को बेचने के लिए बेच दिया। उक्त कबाड़ी दुकानदार को चोरी का माल खरीदने एवं खपाने की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधिकारी ने अभियुक्त का नाम झहीर जमील खान (21) और हेमंत उर्फ हेमंतकुमार हेमचंद जैन बताया है।उन्होंने कहा कि,माणिकपुर थाने में 2,वालीव थाने में 3 और विरार थाने में 1 अपराध का खुलासा हुआ है।उन्होंने कहा कि,चोरी की गई 6 मोटरसाइकिलों में से 1 मोटरसाइकिल और 5 मोटरसाइकिलों के पार्ट्स को टुकड़ों में काटकर कबाड़ में बेच दिया गया,कुलमिलाकर 1,50,000 रुपये का माल जप्त की गई है।उक्त अपराधों के आरोपियों को प्रथम श्रेणी न्यायालय वसई न्यायालय द्वारा पुलिस हिरासत में भेज दिया गया,आगे की विवेचना युनिट 2 कर रही है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon